Nothing ने नया AI फ़ीचर Essential Voice लॉन्च किया
News Synopsis
लंदन-बेस्ड स्मार्टफोन कंपनी Nothing ने अपने कुछ स्मार्टफोन्स के लिए एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है, जिसमें एक खास फीचर शामिल किया गया है, जो स्मार्टफोन में टाइपिंग को आसान बना देगा, अगर आप मैसेज, ईमेल, नोट्स का सर्च करते समय बोलकर लिखना चाहते हैं, तो यह फीचर आपके काफी काम आएगा।
नथिंग कम्यूनिटी पोस्ट के मुताबिक इस नए फीचर का नाम Essential Voice फीचर है, यह फीचर न सिर्फ बोलकर टेक्सट बनाता है, बल्कि उसे साफ-सुथरा और पेशेवर तरीके से तैयार भी कर देता है, कंपनी का कहना है, कि नथिंग फोन्स में उनका यह नया Essential Voice फीचर रियल-टाइम बिल्कुल सही स्पीच-टू-टेक्स्ट कन्वर्ट करता है।
Essential Voice आखिर है, क्या?
यह नथिंग के ऑपरेटिंग सिस्टम यानी Nothing OS में आने वाला एक खास और अहम फीचर है, और कंपनी के Essential Space टूल का हिस्सा है, जिसे कंपनी काफी प्रमोट भी करती है, यह पूरी तरह AI पर काम करता है, और किसी भी ऐप के कीबोर्ड पर उपलब्ध है, चाहे वो थर्ड पार्टी ऐप हो, आप बोलते हैं, और यह टेक्स्ट तैयार कर देता है, कंपनी कहती है, कि यह आपकी बातों को साफ करके ऐसा बना देता है, जैसे आपने खुद लिखा हो, न कि सिर्फ ट्रांसक्रिप्ट हो।
यह फीचर क्यों खास है?
ऑटो करेक्शन: फिलर वर्ड्स जैसे "उम", "अह" हटा देता है, वाक्यों को सही बनाता है, और क्लियर आउटपुट देता है।
पर्सनल मैपिंग्स: आप अपनी पसंद के शॉर्टकट बना सकते हैं, जैसे कोई खास वाक्यांश, लिंक या टेम्प्लेट को एक शब्द से जोड़ सकते हैं।
ट्रांसलेशन एजेंट: बोलते समय ही दूसरी भाषा में अनुवाद कर सकता है, पहले अपनी भाषा में लिखकर फिर ट्रांसलेट करने की जरूरत नहीं।
100 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट: ऑटो डिटेक्शन के साथ काम करता है, और कई रीजनल वेरिएंट जैसे लैटिन अमेरिकन स्पेनिश, फ्रेंच आदि को भी हैंडल करता है।
कैसे इस्तेमाल करें?
यह फीचर अभी Nothing Phone (3), Nothing Phone (4a) Pro और Nothing Phone (4a) पर उपलब्ध है, पुराने मॉडल्स पर बाद में आ सकता है, लेकिन कंपनी ने अभी कन्फर्म नहीं किया है।
> इसे यूज़ करने के लिए सेटिंग्स में जाकर सिस्टम अपडेट चेक करें।
> नया अपडेट डाउनलोड करने के बाद फोन रीस्टार्ट करें।
> इस्तेमाल करने के लिए Essential Key को लॉन्ग प्रेस करें या कीबोर्ड के नीचे बाएं कोने में छोटे आइकन पर टैप करें।
यह कैसे काम करता है?
Essential Voice को माइक्रोफोन का एक्सेस चाहिए और इंटरनेट कनेक्शन की भी जरूरत पड़ती है, यह Google Gemini 3 Flash पर क्लाउड में प्रोसेस होता है, नथिंग का दावा है, कि टेक्स्ट उनके सर्वर पर स्टोर नहीं होता, सिर्फ डिवाइस पर वापस आता है, प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए बैकग्राउंड में यह सुनता नहीं है, सिर्फ जब आप एक्टिवेट करते हैं तब काम करता है।
सामान्य स्पीच टू टेक्स्ट से बेहतर क्यों?
सामान्य टूल्स जैसे Gboard बोलने को वैसा ही लिख देते हैं, जिसमें रुकावटें और अनावश्यक शब्द रह जाते हैं, Essential Voice इन्हें साफ करके तैयार टेक्स्ट देता है, जो तुरंत इस्तेमाल के लायक होता है, इससे समय बचता है, और मैसेज ज्यादा प्रोफेशनल लगते हैं, लिहाजा यह फीचर उन लोगों के लिए अच्छा है, जो बोलकर काम करना पसंद करते हैं, अगर आपके पास नथिंग का लेटेस्ट फोन है, तो उसमें ओएस अपडेट चेक करें, कंपनी आने वाले दिनों में अपने इस फीचर को नथिंग के अन्य फोन्स में भी पहुंचा सकती है।


