Nothing ने भारत में नई फोन 4a सीरीज़ लॉन्च किया
News Synopsis
Nothing Phone 4a को लंदन, UK में एक इवेंट में भारत और दूसरे ग्लोबल मार्केट में नए Nothing Phone 4a Pro के साथ लॉन्च किया गया। दोनों हैंडसेट भारत में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। नया Nothing Phone 4a चार कलर ऑप्शन और तीन स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है। इसमें नथिंग का नया ग्लिफ बार इंटरफेस है, जिसमें 63 मिनी-LED और छह अलग-अलग एड्रेसेबल जोन हैं। फोन को पावर देने के लिए Qualcomm का Snapdragon 7 series चिपसेट है। हैंडसेट में 5,400mAh की बैटरी है।
Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Nothing Phone 4a की कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 31,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं हायर-एंड 8GB + 256GB और 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत क्रमशः 34,999 रुपये और 37,999 रुपये है। कस्टमर स्मार्टफोन खरीदते समय 1,000 रुपये का बैंक ऑफर और 6,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस चुन सकते हैं।
दूसरी तरफ Nothing Phone 4a Pro के बेस 8GB + 128GB ऑप्शन की कीमत 39,999 रुपये है, जबकि हायर-एंड 8GB + 256GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 42,999 रुपये है। इसी तरह टॉप-एंड Nothing Phone 4a Pro की कीमत 45,999 रुपये रखी गई है।
नए फोन भारत में 13 मार्च और 27 मार्च को Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। Nothing Phone 4a ब्लैक, ब्लू, पिंक और व्हाइट कलर में उपलब्ध है, जबकि Phone 4a Pro ब्लैक, पिंक और सिल्वर कलर में उपलब्ध है।
Nothing Phone 4a के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Nother Phone 4a एक डुअल सिम हैंडसेट है, जो Android 16-बेस्ड Nothing OS 4.1 पर चलता है। कंपनी ने नए स्मार्टफोन के लिए तीन साल के OS अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी पैच का वादा किया है। इसमें 6.78-इंच (1,224x2,720 पिक्सल) LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 440 ppi पिक्सल डेंसिटी, 1.07 बिलियन कलर्स, गेमिंग मोड में 2,500Hz तक टच सैंपलिंग रेट, 2,160Hz PWM डिमिंग और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन ऑफर करता है।
Qualcomm का ऑक्टा कोर Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट Nothing Phone 4a को पावर देता है, जो TSMC के 4nm Gen 2 प्रोसेस पर बना है। प्रोसेसर के बारे में का दावा किया गया है, कि ये 2.7GHz की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर करेगा। इसमें Qualcomm Hexagon NPU, 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है। Phone 4a डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।
Nothing Phone 4a में नया Glyph Bar इंटरफेस भी है। इसमें 63 मिनी-LED और छह अलग-अलग एड्रेसेबल जोन हैं। Glyph Bar जेनरेटिव रिंगटोन फंक्शनैलिटी के साथ-साथ ग्लिफ टाइमर, जरूरी नोटिफिकेशन, वॉल्यूम इंडिकेटर, लाइव नोटिफिकेशन, ग्लिफ टॉर्च, कैमरा काउंटडाउन, फ्लिप टू रिकॉर्ड, फ्लिप टू ग्लिफ और ग्लिफ प्रोग्रेस को भी सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone 4a में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसके पीछे 50-मेगापिक्सल (f/1.88) का मेन शूटर है, जिसमें Samsung GN9 1/1.57-इंच सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) है। इसमें पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल (f/2.88) का पेरिस्कोप कैमरा भी है, जिसमें Samsung JN5 1/2.75-इंच सेंसर, OIS, और 70x तक 'अल्ट्रा जूम' कैपेबिलिटी है।
इसमें 8-मेगापिक्सल (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा है, जिसमें 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला सोनी IMX355 सेंसर है। इसके अलावा Nothing Phone 4a में 32-मेगापिक्सल (f/2.2) का सेल्फी कैमरा है, जिसमें सैमसंग KD1 1/3.42-इंच सेंसर और 89-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू है। नया स्मार्टफोन 4K/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
Nothing Phone 4a में 5,400mAh की बैटरी है, जो 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है, कि हैंडसेट लगभग 64 मिनट में 1 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, NFC, एक USB टाइप-C पोर्ट, GPS, GLONASS, BeiDou, Galileo और QZSS भी हैं। ऑनबोर्ड सेंसर की लिस्ट में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसका साइज 163.95x77.57x8.55mm और वजन लगभग 204.5g है।
Nothing Phone 4a Pro के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Nothing Phone 4a Pro भी एक डुअल सिम हैंडसेट है। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही OS मिलता है। Phone 4a Pro में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 5,000 nits तक पीक ब्राइटनेस, 2,500Hz टच सैंपलिंग रेट, 2,160Hz PWM डिमिंग और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन ऑफर करता है।
Phone 4a Pro में क्वालकॉम का ऑक्टा कोर Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 12GB तक LPDDR5x रैम और 256GB तक UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज है। इसके अलावा इसमें स्टैंडर्ड Phone 4a जैसी ही बैटरी कैपेसिटी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। ये डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP65 रेटिंग के साथ आता है।
ग्लिफ बार की जगह नथिंग Phone 4a Pro में एक बड़ा ग्लिफ मैट्रिक्स इंटरफेस है, जिसमें 137 मिनी-LED हैं और ये 3,000 nits तक की पीक ब्राइटनेस देता है। ये बैटरी, टाइमर, डिजिटल क्लॉक, सोलर पाथ और ग्लिफ मिरर दिखाने के लिए ग्लिफ टॉयज को सपोर्ट करता है।
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो, Nothing Phone 4a Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें Sony LYT-700c सेंसर और OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का शूटर है। इसमें 140x तक 'अल्ट्रा जूम' कैपेबिलिटी वाला 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। इसमें Phone 4a जैसा ही सेल्फी कैमरा है।


