Nitin Gadkari: खिलौनों की दुकान में दिखे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जानें मामला

Share Us

440
Nitin Gadkari: खिलौनों की दुकान में दिखे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जानें मामला
29 Oct 2022
min read

News Synopsis

देश के एक केंद्रीय मंत्री Union Minister बच्चों की खिलौनो की दुकान Toy Shop में खरीदारी करते दिखे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री Union Minister for Road Transport and Highways  नितिन गडकरी Nitin Gadkari शुक्रवार को खरीदारी करते नजर आए। इस दौरान उन्हें एक खिलौने की दुकान पर काफी समय तक वक्त गुजारते देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नितिन गडकरी वहां अपने नाती Grandson के लिए सरप्राइज गिफ्ट Surprise Gift खरीदने के लिए पहुंचे थे।

गौर करने वाली बात ये है कि शुक्रवार को नितिन गडकरी खिलौने की दुकान हैमलेज स्टोर Hamleys Store पर अपने नाती के लिए खरीदारी करते दिखे। इस दौरान उन्होंने स्टोर के भीतर टहलते हुए लंबा समय बिताया और तरह-तरह के खिलौनों का जायजा लिया। स्टोर की मैनेजर उन्हें इस दौरान खिलौनों की खासियत Toy Specialty बतातीं नजर आईं।

ध्यान देेने वाली बात ये है कि हैमलेज एक ब्रिटिश टॉय ब्रांड British Toy Brand है, जिसे भारत में मुकेश अंबानी Mukesh Ambani के नेतृत्व वाली रिलायंस कंपनी  Reliance Company चलाती है। हैमलेज अभी 15 से ज्यादा देशों में अपनी उपस्थिति रखती है और यह भारत में टॉय स्टोर्स की सबसे बड़ी चेन है।

बता दें कि इससे नितिन गडकरी शुक्रवार को बाॅम्बे स्टॉक एक्सचेंज में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के InvIT NCD के लिस्टिंग कार्यक्रम में शिरकत की थी। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विटर पर बताया है कि उन्होंने रिटेल निवेशकों के लिए 25 फीसदी NCD आरक्षित किए हैं। इसके तहत 8.05 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है।