Nissan Gravite 17 फरवरी को भारत में लॉन्च होगी
News Synopsis
Nissan Motor अपने नए 7‑सीटर MPV मॉडल Gravite को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस मॉडल को 17 फरवरी 2026 को लॉन्च करने जा रही है। यह नया मॉडल कंपनी की भारतीय बाजार में वापसी की रणनीति का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है। इसी के साथ Nissan का नया मल्टी पर्पस व्हीकल बजट‑फ्रेंडली सेगमेंट में भी धमाकेदार एंट्री को लेकर खास होगा।
मार्च तक डीलरों के शोरूम पर उपलब्ध
Nissan Gravite को पहले जनवरी में लॉन्च किए जाने की योजना थी, जो कुछ समय के लिए टल गयी थी, लेकिन अब कंपनी ने एक बार फिर Gravite के लॉन्च को लेकर ऑफिशियल जानकारियां दे दी हैं। लॉन्च के बाद यह MPV मार्च 2026 तक डीलरों के शोरूम पर उपलब्ध होने की उम्मीद है।
किन ग्राहकों को लुभाएगा Gravite
Gravite एक 7‑सीटर मल्टी‑पर्पस व्हीकल (MPV) है, जिसे खासकर भारतीय परिवारों और बड़े ग्रुप यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है। यह गाड़ी Renault Triber के प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसे भारतीय बाजार में पहले से लोकप्रिय माना जाता है। इसके डिजाइन और फीचर्स में काफी प्रैक्टिकल स्पेस, मॉड्यूलर सीटिंग और यूटिलिटी पर जोर दिया गया है।
फीचर्स और केबिन डिजाइन
लॉन्च से पहले जारी किए गए टीजर और जानकारी के अनुसार Gravite में कई एडवांस और उपयोगी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। Gravite में सुरक्षा और सुविधा दोनों को बढ़ाते हुए सेगमेंट में एक नया फीचर फैक्टरी‑फिटेड डैशकैम दिया जा रहा है। गाड़ी में रियर AC वेंट + रूफ ब्लोअर की सुविधा होगी। इसके अलावा इस गाड़ी में टॉप‑क्लास केबिन टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जर और कूल्ड ग्लोवबॉक्स जैसे प्रीमियम फीचर्स होंगे। सेफ्टी पैकेज की बात करें तो इसमें ESC, 6 एयरबैग, TPMS और 360‑डिग्री कैमरा शामिल हो सकते हैं, जो इसे सुरक्षित विकल्प बनाते हैं। कार के इंटीरियर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और स्पेस‑फ्रेंडली सीटिंग लेआउट देखने को मिल सकता है, जिससे यह परिवारों के लिए एक प्रैक्टिकल विकल्प बनेगा।
इंजन और पावरट्रेन
Gravite में अपेक्षित तौर पर 1.0‑लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 72bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसे 5‑स्पीड मैनुअल और AMT विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा इसके फैक्टरी‑फिट CNG ऑप्शन को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं, जिससे रनिंग कॉस्ट कम रहेगी और माइलेज बेहतर होगा।
कीमत और मुकाबला
लॉन्च के समय Nissan Gravite की कीमत लगभग 6.00 लाख रुपए से 9.95 लाख रुपए (एक्स‑शोरूम) के बीच रहने उम्मीद की जा रही है, जो इसे बजट‑फ्रेंडली 7‑सीटर MPV सेगमेंट में मजबूत प्रतिद्वंद्वी बना सकती है। इस MPV का मुकाबला Maruti Ertiga, Renault Triber और Kia Carens जैसे पॉपुलर मॉडलों से होगा। इस सेगमेंट में अभी तक फैमिली‑फ्रेंडली विकल्पों की मजबूत मांग देखने को मिल रही है।


