Netflix ने बच्चों के लिए Playground ऐप लॉन्च किया
News Synopsis
Netflix ने 8 साल तक के बच्चों के लिए एक नया ऐप Netflix Playground लॉन्च किया है, यह एक अलग ऐप है, जिसमें बच्चों के लिए गेम्स और इंटरएक्टिव एक्टिविटीज होंगी, खास बात यह है, कि यह ऐप पूरी तरह सुरक्षित है, इसमें कोई विज्ञापन (Ads) या इन-ऐप खरीदारी नहीं है, यह ऐप Netflix के सब्सक्रिप्शन के साथ ही मिलता है, फिलहाल यह कुछ देशों में सिर्फ iPhone और iPad पर उपलब्ध है, कंपनी इसे इसी महीने के अंत तक दुनिया भर में लॉन्च करेगी।
Netflix Playground क्या है?
Netflix Playground एक अलग ऐप है, जिसे इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने Netflix अकाउंट से लॉगिन करना होगा, इसमें Peppa Pig और Sesame Street जैसे पॉपुलर शोज के कैरेक्टर्स पर बेस्ड गेम्स दिए गए हैं, खास बात यह है, कि ये सभी गेम्स तुरंत खेले जा सकते हैं, और बिना इंटरनेट के भी काम करते हैं।
यह ऐप खास तौर पर बच्चों के लिए बनाया गया है, जिसमें आसान इंटरफेस और उनकी उम्र के हिसाब से कंटेंट दिया गया है, साथ ही इसमें कोई विज्ञापन या इन-ऐप खरीदारी नहीं है, जिससे बच्चों को बिना किसी रुकावट के सुरक्षित और आसान अनुभव मिलता है।
Netflix Playground में मिलने वाले गेम्स
Netflix Playground में बच्चों के लिए कई मजेदार और सीखने वाले गेम्स शामिल किए गए हैं, जो पॉपुलर शोज और कैरेक्टर्स पर आधारित हैं, जैसे:-
Playtime With Peppa Pig – छोटे बच्चों के लिए आसान और मजेदार एक्टिविटीज
Sesame Street – Elmo और Cookie Monster के साथ गेम्स
Dr. Seuss’s Horton! – स्टोरी बेस्ड एडवेंचर गेम
Storybots – सीखने के साथ खेलने वाले गेम्स
Bad Dinosaurs – मजेदार और हल्के-फुल्के गेम्स
Dr. Seuss’s The Sneetches – क्रिएटिव और इंटरएक्टिव गेम
Dr. Seuss’s Red Fish, Blue Fish – रंग और पैटर्न पर आधारित गेम
Let’s Color – बच्चों के लिए कलरिंग और ड्रॉइंग एक्टिविटी
Netflix Kids कंटेंट में बड़ा अपडेट
Netflix ने अपने नए Playground ऐप के साथ बच्चों के कंटेंट को भी और मजबूत करने की तैयारी की है, कंपनी अब बच्चों और प्रीस्कूल ऑडियंस के लिए नए शोज, पुराने फेवरेट्स के नए सीजन और फ्रेश एपिसोड्स जोड़ रही है, जिससे आने वाले समय में बच्चों को और ज्यादा कंटेंट मिलेगा।
नया शो: Young MacDonald
Netflix अपने प्लेटफॉर्म पर Young MacDonald नाम का नया प्रीस्कूल शो ला रहा है, यह शो Old MacDonald के पोते और उसके जानवर दोस्तों की कहानी पर आधारित है, इसमें बच्चे मजेदार तरीके से फार्म लाइफ और छोटी-छोटी समस्याओं को सुलझाना सीखेंगे, इस शो में म्यूजिक, सिंपल स्टोरी और सीखने वाली बातें शामिल होंगी, इसका मकसद बच्चों में क्रिएटिविटी और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल बढ़ाना है।
पैरेंट्स के लिए भी पूरा कंट्रोल
इस ऐप में Netflix के पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स भी दिए गए हैं, ऐसे में पैरेंट्स:-
> अलग किड्स प्रोफाइल बना सकते हैं।
> कंटेंट फिल्टर और ब्लॉकिंग ऑप्शन।
> बच्चों की देखने की हिस्ट्री भी ट्रैक कर सकते हैं।
> माता-पिता तय कर सकते हैं, कि बच्चे क्या देख और खेल सकते हैं।
कहां उपलब्ध है, और कब आएगा भारत में?
Netflix Playground फिलहाल अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस और न्यूज़ीलैंड में उपलब्ध है, कंपनी ने बताया है, कि इसे 28 अप्रैल को दुनिया भर में लॉन्च किया जाएगा, यानी जल्द ही यह भारत में भी आ सकता है।
Netflix की गेमिंग स्ट्रैटेजी क्या है?
Netflix ने 2021 में मोबाइल गेमिंग की शुरुआत की थी, लेकिन Playground उसका पहला ऐसा ऐप है, जो खास तौर पर बच्चों के लिए बनाया गया है, कंपनी इसे Apple Arcade जैसे प्लेटफॉर्म के मुकाबले में पेश कर रही है, फर्क यह है, कि Netflix अपने गेम्स को अलग से बेचने के बजाय अपने मौजूदा सब्सक्रिप्शन के साथ ही ऑफर कर रहा है, जिससे यूजर्स को अतिरिक्त पैसे खर्च नहीं करने पड़ते।


