नाजला, अरब देशों में पहली महिला प्रधानमंत्री

Share Us

874
नाजला, अरब देशों में पहली महिला प्रधानमंत्री
30 Sep 2021
4 min read

News Synopsis

दुनिया तीव्र गति से आगे की ओर बढ़ रही है। बदलते वक़्त के साथ समाज का रूप भी बदल रहा है। समाज में कुछ ऐसी घटनायें घटित हो रही हैं, जो समाज को समानता की चादर से ढकने का प्रयास कर रही हैं। आज खासकर उन क्षेत्रों में हमें बदलाव की लहर देखने को मिल रही है, जहां पर मनुष्य केवल निराशा की उम्मीद रखता था। परन्तु वक़्त ने यह सिद्ध कर दिया कि वह कभी एक निश्चित चेहरे में नहीं रहता। वह समय के साथ अपनी पहचान बदलता रहता है। ट्यूनीशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री "नाजला" केवल अपने देश की ही नहीं बल्कि पूरे अरब देशों में पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। वह पहली ऐसी महिला हैं जो किसी मुस्लिम देश का नेतृत्व करेंगी। इस बदलाव से बाकि देशों में भी बदलाव की उम्मीद ने जन्म लिया है तथा उम्मीद है कि यह अरब देशों के समाज की नई परिभाषा लिखेगा।