नासा ने जारी की मंगल ग्रह पर साउंड को लेकर स्टडी 

Share Us

448
नासा ने जारी की मंगल ग्रह पर साउंड को लेकर स्टडी 
04 Apr 2022
9 min read

News Synopsis

अमेरिकन स्पेस एजेंसी American Space Agency NASA ने मंगल ग्रह Mars पर साउंड Sound को लेकर एक स्टडी Study जारी की है। नासा के Perseverance रोवर ने मंगल पर ध्वनि के कुछ नमूने इकट्ठे किए हैं। इनसे निष्कर्ष निकलता है कि मंगल ग्रह पर साउंड अलग तरह से बर्ताव करता है। साउंड को लेकर की गई स्टडी में पाया गया है कि लाल ग्रह मंगल पर साउंड पृथ्वी Earth की तुलना में धीमी गति Slow motion से चलता है। यह कुछ अलग ढंग से भी बर्ताव करता है। इसके कारण भविष्य में कभी जब मानव यहां बसने की व्यवस्था करेगा तो कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म सेटअप Communication platform setup करने में समस्या हो सकती है। साउंड की स्पीड वातावरण के घनत्व Density of the atmosphere पर भी निर्भर करती है। मंगल का वातावरण काफी पतला है इसलिए वहां पर साउंड वेव Sound wave धीमी गति से चलती है। धरती पर ध्वनि 343 मीटर प्रति सेकंड की गति से चलती है। कुछ अध्य्यनों में पता चला है कि अधिक घने माध्यम जैसे पानी में ये 1480 मीटर प्रति सेकंड की दर से गति कर सकती हैं। इसलिए ये अधिक घने मीडियम Dense medium में गति पकड़ती हैं और कम घने मीडियम में धीमी हो जाती हैं। मंगल का वातावरण धरती की तुलना 100 गुना तक पतला है। इस अध्ययन से पता चलता है कि मंगल पर अलग अलग तरह की ध्वनि अलग अलग तरह से बर्ताव करती हैं। लो-पिच साउंड यहां 240 मीटर प्रति सेकंड की दर से चलती है और हाई-पिच साउंड 250 मीटर प्रति सेकंड की दर से चलती है। नासा के वैज्ञानिकों NASA scientists का कहना है कि इस तरह की प्रक्रिया कभी पहले अनुभव Experience में नहीं आई है।