News In Brief Business and Economy
News In Brief Business and Economy

दिल्ली के नए मुख्य सचिव बने नरेश कुमार 

Share Us

485
दिल्ली के नए मुख्य सचिव बने नरेश कुमार 
20 Apr 2022
7 min read

News Synopsis

दिल्ली Delhi को अगला मुख्य सचिव Chief Secretary मिल चुका है। मुख्य सचिव के नाम का ऐलान करते हुए सरकार ने नरेश कुमार Naresh Kumar को यह कमान सौंपी है। नरेश कुमार पहले नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के चेयरमैन Chairman of the Municipal Council रह चुके हैं। वह 1987 बैच के आईएएस IAS हैं, जो विजय देव Vijay Dev के समकक्ष हैं। विजय देव कल यानी बुधवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। नरेश कुमार उनकी जगह लेंगे। सरकार के एलान के साथ ही नौकरशाही में कुछ समय से चला आ रहा असमंजस खत्म हो गया है। इस पद के लिए चार वरिष्ठ आइएएस रेस में थे जिनके नाम की चर्चा कुछ समय से चली आ रही थी। अब इन बातों पर विराम लगाते हुए केंद्र सरकार Central Government ने नाम की घोषणा कर दी है।

केंद्र शासित राज्य Union Territory होने के कारण दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश Arunachal Pradesh गोवा Goa मिजोरम Mizoram और केंद्र शासित प्रदेश से ही आईएएस लगते रहे हैं। उसके अनुसार आकलन करें तो इस कड़ी में नरेश कुमार सबसे वरिष्ठ माने जा रहे हैं। वह विजय देव के समकक्ष 1987 बैच के आईएएस हैं। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में चेयरमैन रहे हैं। इस समय नरेश कुमार अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव हैं। इसी के साथ पुदुच्चेरी Puducherry के मुख्य सचिव अश्विनी कुमार Ashwini Kumar को भी दिल्ली वापस बुला लिया गया है और उनकी जगह अरुणाचल प्रदेश से राजीव वर्मा Rajiv Verma को पुदुच्चेरी का मुख्य सचिव बनाकर भेजा जा रहा है।