मुकेश अंबानी ने 3.7 मिलियन शेयरहोल्डर्स को दिवाली का शानदार तोहफा दिया

Share Us

985
मुकेश अंबानी ने 3.7 मिलियन शेयरहोल्डर्स को दिवाली का शानदार तोहफा दिया
18 Oct 2024
6 min read

News Synopsis

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी Mukesh Ambani Chairman of Reliance Industries ने कंपनी के बहुप्रतीक्षित बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा की है। 28 अक्टूबर 2024 के लिए निर्धारित यह बोनस शेयर इश्यू दिवाली से ठीक पहले कंपनी के इन्वेस्टर्स के लिए एक फेस्टिव गिफ्ट होगा।

Diwali Bonus For 37 Lakh Shareholders

एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के 37 लाख शेयरहोल्डर्स को दिवाली का बड़ा तोहफा देने की तैयारी में हैं। कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने के लिए 28 अक्टूबर 2024 को रिकॉर्ड डेट घोषित की है। रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार इन बोनस शेयरों को जारी करने के लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है, जिससे यह सुनिश्चित हो जाएगा कि इन्वेस्टर्स को दिवाली के फेस्टिवल सीजन से ठीक पहले उनके शेयर मिल जाएंगे।

Reliance Industries Official Announcement

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने स्टॉक एक्सचेंज के साथ एक रेगुलेटरी फाइलिंग में डिटेल्स शेयर किया। कंपनी ने खुलासा किया कि बोनस शेयर 1:1 अनुपात में जारी किए जाएंगे, जिसका अर्थ है, कि शेयरहोल्डर्स को उनके वर्तमान में रखे गए प्रत्येक शेयर के लिए एक बोनस शेयर मिलेगा। शेयरहोल्डर्स की एलिजिबिलिटी निर्धारित करने के लिए रिकॉर्ड डेट 28 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है। बोनस शेयर जारी करने के निर्णय की घोषणा सबसे पहले मुकेश अंबानी ने 29 अगस्त 2024 को रिलायंस की Annual General Meeting के दौरान की थी, और इसे 5 सितंबर 2024 को कंपनी के बोर्ड द्वारा एप्रूव्ड किया गया था।

Reliance Industries Share Price Performance

रिलायंस के शेयर की मौजूदा स्थिति के लिए एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने ₹3,350 के लक्ष्य मूल्य के साथ “ADD” रेटिंग दी है। नोमुरा ने ₹3,450 के लक्ष्य के साथ “Buy” रेटिंग जारी की है, जबकि सीएलएसए ने ₹3,300 के लक्ष्य के साथ “Outperform” रेटिंग बनाए रखी है। यूबीएस ने भी ₹3,250 का लक्ष्य मूल्य निर्धारित करते हुए “Buy” रेटिंग बनाए रखी है।

Reliance Industries Q2 Results

भारत की सबसे वैल्युएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सोमवार को जुलाई-सितंबर तिमाही के नेट प्रॉफिट में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, क्योंकि वीक आयल रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल बिज़नेस ने ऑपरेशनल परफॉरमेंस को प्रभावित किया।

कंपनी के अनुसार करंट FY की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में इसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट घटकर 16,563 करोड़ रुपये या 24.48 रुपये प्रति शेयर रह गया, जबकि एक साल पहले इसी पीरियड में यह 17,394 करोड़ रुपये या 25.71 रुपये प्रति शेयर था।

जबकि रिटेल और टेलीकॉम बिज़नेस ने स्थिर प्रदर्शन किया, आयल-टू-केमिकल बिज़नेस जो गुजरात के जामनगर में जुड़वां तेल रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल यूनिट्स से बना है, और ग्लोबल ओवरसप्लाई के कारण मार्जिन में कमी देखी गई।

प्रॉफिट बिफोर टैक्स 2 प्रतिशत घटकर 43,934 करोड़ रह गया। फाइनेंसियल परफॉरमेंस पर फाइनेंस कॉस्ट्स में 5 प्रतिशत की वृद्धि होकर 6,017 करोड़ हो जाने का भी असर पड़ा, जिसका मुख्य कारण अधिक कर्ज है।