एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के बाद ले सकते हैं संन्यास!

Share Us

721
एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के बाद ले सकते हैं संन्यास!
16 Nov 2022
7 min read

News Synopsis

MS Dhoni : भारतीय क्रिकेट टीम Indian Cricket Team के पूर्व कैप्टन एमएस धोनी MS Dhoni इंडियन प्रीमियर लीग Indian Premier League 2023 यानी आईपीएल IPL के बाद संन्यास ले सकते हैं। वहीं खबर के मुताबिक संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड Board of Control for Cricket in India (BCCI) एमएस धोनी को अहम जिम्मेदारी सौंप सकता है। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बोर्ड भारतीय क्रिकेट में स्थायी भूमिका के लिए एमएस धोनी को बुलाने पर विचार कर रहा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, हाल ही में समाप्त हुए International Cricket Counci (ICC) टी20 विश्व कप 2022 T20 World Cup 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में हारकर बाहर होने के बाद खेल के सबसे छोटे संस्करण में भारत की योजनाओं में कुछ बदलाव होने की उम्मीद है। बीसीसीआई BCCI महेंद्र सिंह धोनी Mahendra Singh Dhoni के अनुभव और तकनीकी कौशल का सही तरीके से इस्तेमाल करने को लेकर उत्सुक है। पूर्व कप्तान को खिलाड़ियों के एक विशेष समूह के साथ काम करने के लिए कहा जा सकता है, क्योंकि तीनों फॉर्मेट का प्रबंधन मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के लिए बहुत ज्यादा व्यस्तता वाला साबित हो रहा है।

वहीं महेंद्र सिंह धोनी अपने साहसिक अप्रोच और फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं और पूरी तरह से इंग्लैंड क्रिकेट टीम England Cricket Team के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस Andrew Strauss जैसी भूमिका निभा सकते हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन Michael Vaughan को भी लगता है कि बीसीसीआई (BCCI) को घमंड छोड़कर इंग्लैंड से सीखना चाहिए कि आईसीसी (ICC) टूर्नामेंट्स कैसे जीते जाते हैं।

एमएस धोनी ने साल 2021 में यूएई में हुए टी20 विश्व कप के दौरान टीम इंडिया Team India के साथ काम किया था। हालांकि, तब वह सिर्फ एक टूर की बात थी। तब धोनी टीम के साथ एक सप्ताह ही रह पाए थे, क्योंकि शुरुआती दौर में भारत का अभियान समाप्त हो गया था। हालांकि, बीसीसीआई को लगता है कि धोनी की बड़ी भूमिका निश्चित रूप से भारतीय टी20 सेट-अप में मदद करेगी।

TWN In-Focus