News In Brief Business and Economy
News In Brief Business and Economy

 बैंकों में हुए 60 हजार करोड़ से अधिक के घोटाले

Share Us

323
 बैंकों में हुए 60 हजार करोड़ से अधिक के घोटाले
07 Jun 2022
7 min read

News Synopsis

सूचना का अधिकार कानून  Right to Information Act के तहत मिली जानकारी के अनुसार देश के विभिन्न बैंक Various Banks और वित्तीय संस्थाओं Financial Institutions में पिछले वित्त वर्ष में 77 हजार से अधिक के स्कैम Scams हुए हैं। इन घोटालों  में 60 हजार करोड़ से अधिक की राशि की हेराफेरी की गई है। इस हिसाब से अगर हर दिन का औसत निकालें तो प्रतिदिन 212 घोटाले हुए और 165 करोड़ रुपए की अनियमितता हुई। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन घोटाले में बैंक के 2729 कर्मचारी भी शामिल पाए गए हैं। 

आपको बता दें कि यह सूचना आरटीआई कार्यकर्ता अभय कोलारकर RTI Activist Abhay Kolarkar ने सूचना का अधिकार कानून के तहत रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया Reserve Bank of India से मांगी थी ,1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक देश भर में बैंकों में कुल कितने घोटाले हुए, इसमें कितने राशि का घोटाला हुआ। इसके जवाब में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से मिली जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 की अवधि में विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्थाओ में 77,654 घोटाले हुए। इसमें 60 हजार 530 को करोड़ की राशि की हेराफेरी की गई।

मिली जानकारी के अनुसार इन तमाम घोटालों में 2729 बैंक कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई, लेकिन उन पर किसी तरह की कार्रवाई, रिकवरी हुई इस बारे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। इस बारे में अभय कोलाकर ने बताया कि सरकारी बैंकों के साथ, निजी बैंक और सहकारी संस्थाओं Co-operative Societies के भी घोटाले के मामले सामने आए हैं।

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि सूचना का अधिकार अर्थात राईट टू इन्फाॅरमेशन Right to Information का तात्पर्य है, सूचना पाने का अधिकार, जो सूचना अधिकार कानून लागू करने वाला राष्ट्र अपने नागरिकों को प्रदान करता है। सूचना अधिकार के द्वारा राष्ट्र अपने नागरिकों को, अपने कार्य को और शासन प्रणाली Governance System को सार्वजनिक करता है।