इस महीने से चलेंगी 125 से अधिक लोकल ट्रेनें, चरणबद्ध हो रहा है संचालन

Share Us

302
इस महीने से चलेंगी 125 से अधिक लोकल ट्रेनें, चरणबद्ध हो रहा है संचालन
04 Aug 2022
min read

News Synopsis

कोरोना महामारी Corona Pandemic ने दुनिया में सभी गतिविधियां All Activities रोक दी थी। लेकिन एक बार फिर कोरोनाकाल में बंद हुई पैसेंजर ट्रेनें Passenger Trains पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार हैं। उत्तर रेलवे Northern Railway ने 125 से अधिक लोकल ट्रेनों Local Trains को चरणबद्ध तरीके से चलाना शुरू भी कर दिया है। इनमें से छह ट्रेनें एक अगस्त से पटरी पर आ गई हैं। इन ट्रेनों के चलने से दिल्ली-आसपास के शहर के रहने वालों को बेहतर व सस्ती यातायात Better and Cheaper का साधन मिलने लगा है।

रेलवे ने कई रूटों पर लोकल ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। इसमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 04499 दिल्ली जंक्शन-रेवाड़ी स्पेशल Delhi Junction-Rewari Special रात 8:05 बजे चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04500 रेवाड़ी-दिल्ली जंक्शन स्पेशल शाम 4:30 बजे चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14545/14546 दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन Delhi Junction-Saharanpur-Delhi Junction के बीच चलेगी।

शुक्रवार से ही ट्रेन संख्या 05460 शाहजहांपुर-दिल्ली जंक्शन स्पेशल ट्रेन Shahjahanpur-Delhi Junction Special Train चलाई जाएगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 74001 पुरानी दिल्ली से रात 8:05 बजे रेवाड़ी के लिए 6 अगस्त से चलेगी। 5 अगस्त से ट्रेन संख्या 74002 रेवाड़ी से शाम 4:30 बजे पुरानी दिल्ली के लिए चलेगी। इसी तरह रेलवे ने स्वतंत्रता दिवस Independence Day से भी कई लोकल ट्रेन को ट्रैक पर उतारने का निर्णय लिया है।

इनमें मुख्य रूप से सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन पेसेंजर ट्रेन Saharanpur-Delhi Junction Passenger Train शामिल है। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14303 दिल्ली जंक्शनहरिद्वार एक्सप्रेस भी 15 अगस्त से चलेगी। ट्रेन संख्या 14331 दिल्ली जंक्शन-कालका एक्सप्रेस Delhi Junction-Kalka Express 17 अगस्त से चलेगी।