News In Brief Environment and Ecology
News In Brief Environment and Ecology

यूपी में इस दिन आ सकता है मानसून,जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

Share Us

573
यूपी में इस दिन आ सकता है मानसून,जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम
14 Jun 2022
8 min read

News Synopsis

उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh में सुकून के दिन बस आने ही वाले हैं। मानसून Monsoon जल्द ही यूपी में एंट्री करने वाला है। आपको बता दें कि बिहार Bihar से सटे जिलों के रास्ते प्रदेश में मानसून दस्तक देने वाला है। हालांकि इसमें भी अभी 4 से 5 दिन और लगने की संभावना है। मौसम विभाग Meteorological Department के अनुमान के अनुसार 17 या 18 जून को प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश में मानसून का आगमन 15 से 20 जून के बीच हर साल होता है और इस साल भी इसकी गति सामान्य है।

गौरतलब है कि यूपी में मानसून का आगमन बिहार से सटे जिले सोनभद्र Sonbhadra और बलिया Ballia के रास्ते से ही होता है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 17 जून को प्रदेश के कई जिलों में बारिश शुरु हो जाएगी। इनमें पश्चिमी यूपी Western UP से लेकर पूर्वी यूपी तक के जिले शामिल हैं।

अगर 17 जून को यदि प्रदेश में मानसून की दस्तक घोषित होती है तो धीरे-धीरे इसका दायरा पूर्वी यूपी से पश्चिमी यूपी तक बढ़ता जाएगा। यानी 20 जून के करीब लखनऊ समेत पश्चिमी यूपी के कई जिले मानसून की बारिश में सराबोर हो सकते हैं। लेकिन इससे पहले तपिश का सिलसिला जारी रहेगा।

अगर बात उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ Uttar Pradesh capital Lucknow की करें शहर का एक्यूआइ स्तर 114 तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका है।

TWN In-Focus