Microsoft कंपनी 'CES 2022' में नहीं होगी शामिल

Share Us

769
Microsoft कंपनी  'CES 2022' में नहीं होगी शामिल
27 Dec 2021
2 min read

News Synopsis

Microsoft कंपनी  'CES 2022' में नहीं होगी शामिल Omicron Cases की बढ़ती संख्या को देखते हुए, कई कंपनियों ने व्यक्तिगत रूप से सीईएस 2022 में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। इस सूची में Amazon, Meta, T-Mobile, Pinterest, Google जैसी प्रमुख टेक tech companies कंपनियां भी  शामिल हैं। Microsoft उन कंपनियों की सूची में शामिल हो गया है जिन्होंने इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से भाग लेने का विचार छोड़ दिया है। यह आयोजन 2021 में आयोजित किया जाना था , लेकिन इस कार्यक्रम को व्यक्तिगत रूप से 5 जनवरी से 8 जनवरी 2022 तक आयोजित किया जाएगा। अब तक 40 से अधिक कंपनियों ने घोषणा की है कि वे व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। यह सम्मेलन जिसे उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स शो  Consumer Electronics Show के रूप में भी जाना जाता है।  दरअसल यह कार्यक्रम विशेष रूप से  new devices and technology का showcase है जो मुख्यता consumer tech giants device होते हैं।  USA (United States of America) में बढ़ते Covid-19  मामलों ने कई कंपनियों को इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपनी योजना को स्थगित या रद्द करने के लिए प्रेरित किया है। शुक्रवार तक,Christmas Eve पर ओमाइक्रोन उछाल के कारण 4,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।