11 करोड़ में बिके माइकल जॉर्डन के जूते

Share Us

962
11 करोड़ में बिके माइकल जॉर्डन के जूते
26 Oct 2021
1 min read

News Synopsis

अमेरिका के दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन (Michael Jordan) द्वारा पहने गए लाल और सफेद जूतों की जोड़ी को  ($14.7 लाख) 11 करोड़ में नीलाम किया गया है। 37 वर्ष पहले जॉर्डन ने यह जूते एनबीए (NBA) के एक मुकाबले में पहने थे। यह नाइकी स्नीकर्स जूते नाइकी कंपनी के हैं। 11 करोड़ में नीलाम हुए जूते खेल के क्षेत्र में पहने गए दुनिया के सबसे महंगे जूते बन गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सोथबी ने द्वारा जानकारी दी गई कि यह नीलामी में पेश किया गए अब तक के सबसे महंगे नाइकी स्नीकर्स है। जिन्हें 1984 में माइकल जॉर्डन ने पहना था। जिन्हें 11 करोड़ में लॉस वेगास में एक भव्य सेल में बेचा गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले अप्रैल में 13.5 करोड़ में बिके कान्ये वेस्ट के नाइकी एयर यीज़ी दुनिया के सबसे महंगे जूते थे।