Meta ने फेसबुक और इंस्टाग्राम क्रिएटर्स के लिए नया फीचर लॉन्च किया
News Synopsis
मेटा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम क्रिएटर्स के लिए एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जो क्रिएटर्स को अधिक पैसे कमाने का अवसर देगा और यूजर्स के लिए शॉपिंग करना और भी आसान हो जाएगा। इस फीचर के जरिए क्रिएटर्स अपने पोस्ट और रील्स में सीधा प्रोडक्ट को टैग कर पाएंगे और कमीशन के तौर पर कंपनियों से अच्छे पैसे ले पाएंगे।
Meta ने Facebook के लिए Affiliate Partnerships फीचर की घोषणा की है। इस फीचर की मदद से अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर क्रिएटर्स और भी अधिक कमाई कर सकते हैं। यह क्रिएटर्स को अपनी रील्स और पोस्ट में सीधा प्रोडक्ट टैग करने की सुविधा देगा। कंपनियों से कमीशन लेकर क्रिएटर्स अधिक कमाई कर पाएंगे। हालांकि इससे कुछ लोगों को असुविधा हो सकती है, क्योंकि फेसबुक और इंस्टाग्राम का फीड जल्द ही शॉपिंग लिंक्स वाले कंटेंट से भर जाएगा। क्रिएटर्स के कई ऐसे पोस्ट दिखा करेंगे, जिसमें उन्होंने किसी प्रोडक्ट को टैग किया होगा।
एफिलिएटेड पार्टनरशिप्स फीचर लॉन्च
मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए नए एफिलिएटेड पार्टनरशिप फीचर की घोषणा Shoptalk 2026 कॉन्फ्रेंस में की गई। यहां कंपनी ने दिखाया कि यह नया सिस्टम प्लेटफॉर्म पर प्रोडक्ट्स के प्रमोशन और खरीदारी को कितना आसान बनाता है।
पैसे कमाने का नया तरीका
कंपनी ने कहा कि Shoptalk में फेसबुक एफिलिएटेड पार्टनरशिप्स फीचर की घोषणा कर रही है। यह आपके लिए पार्टनर्स से पैसे कमाने का एक नया तरीका है। इसमें आप भरोसेमंद एफिलिएटेड पार्टनर्स के उन प्रोडक्ट्स को शेयर कर सकते हैं, जो आपको पसंद हैं। क्रिएटर्स अब अपने फेसबुक पोस्ट और रील्स में सीधे एफिलिएटेड प्रोडक्ट्स को टैग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ना तो 'link-in-bio' की जरूरत है, और ना ही 'swipe up' की। साथ ही, अब यूजर्स को लिंक कमेंट्स में ढूंढ़ने होंगे। आपकी ऑडियंस प्रोडक्ट देखती है, उस पर टैप करती है, और खरीदारी करती है, और आप पैसे कमा सकते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए भी उपयोगी
क्रिएटर्स के साथ-साथ यह फीचर उन यूजर्स के लिए काफी फायदमेंद है, जो क्रिएटर्स द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे या बताए जा रहे प्रोडक्ट इस्तेमाल करना चाहते हैं। पहले उन्हें या तो DM करके या फिर कमेंट करके लिंक मानना पड़ता था, अब वे सीधा पोस्ट या रील्स से ही प्रोडक्ट तक पहुंच जाएंगे और उसे खरीद पाएंगे।
इन लोगों के लिए परेशानी
जो लोग सोशल मीडिया से शॉपिंग नहीं करते हैं, उनके लिए यह फीचर परेशानी का कारण बन सकता है। क्योंकि अब उनकी फीड इस तरह के पोस्ट और रील्स से भरी रहेगी, जिसमें क्रिएटर्स प्रोडक्ट को प्रमोट कर रहे होंगे। इससे क्वालिटी कंटेंट पर भी असर दिख सकता है।
कैसे काम करेगा फीचर?
इस अपडेट के साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम क्रिएटर्स अपने फोटो पोस्ट और रील्स में प्रोडक्ट्स को टैग कर सकते हैं। कंटेंट पर एक खास और क्लिक करने वाला एफिलिएट बैनर दिखाई दे सकता है, जिससे फॉलोअर्स को प्रोडक्ट्स के सुझाव ज्यादा आसानी से दिखेंगे। उसे तुरंत खरीदने के लिए उस पर टैप कर सकते हैं। खरीदारी पूरी करने के लिए उन्हें या तो एफिलिएट पार्टनर के ऐप पर या फिर मोबाइल वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
अमेजन के साथ मिलाआ हाथ
कंपनी ने कहा कि शुरुआत में इसे ऐसे एफिलिएट पार्टनर्स के साथ लॉन्च कर रहे हैं, जो एवरीडे की जरूरी चीजों से लेकर टॉप ब्रांड्स तक हर कैटेगरी में अनोखी चीजों की शानदार रेंज पेश करते हैं। जैसे Amazon और Shopee। अमेजन के साथ इसकी शुरुआत अमेरिका में हो रही है। Shopee सिंगापुर, मलेशिया, वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, ब्राजील और ताइवान में उपलब्ध है।
जल्द प्रमुख बाजारों में होगा मौजूद
मेटा का कहना है, कि वह आने वाले महीनों में प्रमुख बाजारों में नए प्लेटफॉर्म जोड़कर अपनी एफिलिएट पार्टनरशिप फीचर का विस्तार करने की योजना बना रहा है। इसका मतलब है, कि इसे जल्द ही भारत समेत अन्य देशों में भी लाया जा सकता है।


