News In Brief Auto
News In Brief Auto

Mahindra XUV700 का नया रिकॉर्ड, मिलीं 1.5 लाख से ज्यादा बुकिंग

Share Us

436
Mahindra XUV700 का नया रिकॉर्ड, मिलीं 1.5 लाख से ज्यादा बुकिंग
25 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा Mahindra की Mahindra XUV700 की बिक्री और डिमांड Sales & Demand ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। कंपनी की ये एक्सयूवी इतनी पॉपुलर हुई है कि इसकी बुकिंग ने नया रिकॉर्ड New Record बना दिया। कंपनी के मुताबिक महिंद्रा एक्सयूवी700 के लिए अब तक 1.5 लाख बुकिंग 1.5 Lakh Booking आ चुकी हैं। बुकिंग ओपन होने के तीन घंटे बाद ही इस पॉपुलर एक्सयूवी Popular XUV के लिए 50 हजार बुकिंग्स हो चुकी थीं।

महिंद्रा एक्सयूवी700 को महिंद्रा ने 2021 के अगस्त महीने में पेश किया था और इसके लिए डिलीवरी एक महीने बाद शुरू हो गई थीं। लॉन्च के समय से ही महिंद्रा की ये एक्सयूवी लोगों द्वारा पसंद की जाने लगी और इसकी बुकिंग धीरे धीरे बढ़ने लगीं। लेकिन मांग के हिसाब से कंपनी इसकी सप्लाई नहीं कर पा रही थी। Rushlane की रिपोर्ट के अनुसार जून 2022 तक कंपनी इस व्हीकल की 41, 846 यूनिट डिलीवर कर चुकी थी। हिसाब से देखें तो हर महीने कंपनी केवल 4,185 यूनिट्स की डिलीवरी ही कर पा रही है। Mahindra XUV700 के लिए वेटिंग पीरियड भी काफी लंबा हो चुका है।

ग्राहकों को इसके लिए लगभग एक साल या उससे ज्यादा का वेटिंग पीरियड भी मिल रहा है। इस कार की पॉपुलरिटी इसके वेटिंग पीरियड से भी लगाई जा सकती है। भारत में किसी व्हीकल के लिए वेटिंग पीरियड का रिकॉर्ड भी इसी एक्सयूवी के लिए जाता है। वर्तमान में इसके लिए दिया जाने वाला वेटिंग पीरियड Waiting Period किसी कार के लिए दिया जाने वाला सबसे लंबा वेटिंग पीरियड है।