जनवरी 2022 में महिंद्रा की गाड़ियों की बिक्री 20 फीसदी बढ़ी
647

02 Feb 2022
4 min read
News Synopsis
भारत India की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Mahindra ने जनवरी 2022 के महीने के लिए अपनी कुल ऑटो बिक्री Auto Sales का ऐलान कर दिया है। जनवरी महीने में महिंद्रा की गाड़ियों की बिक्री में 20 फीसदी का इजाफा हुआ हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा Mahindra & Mahindra ने घोषणा की है कि जनवरी 2022 में उसकी कुल ऑटो बिक्री 46,804 गाड़ियां रही। युटिलिटी वेहिकल सेगमेंट Utility Vehicles segment में महिंद्रा ने जनवरी 2022 में 19,848 गाड़ियों की बिक्री की। यात्री वाहनों Passenger Vehicles segment की बात करें तो उसमें कंपनी ने जनवरी 2022 में 19,964 गाड़यां बेंची। वहीं, जनवरी 2022 के महीने में 2,861 गाड़ियों का निर्यात Export किया गया है।