News In Brief Auto
News In Brief Auto

Mahindra जल्द लॉन्च कर सकती है XUV 900

Share Us

682
Mahindra जल्द लॉन्च कर सकती है XUV 900
13 Jun 2022
7 min read

News Synopsis

महिंद्रा Mahindra अपनी दमदार और 3 नई बॉर्न इलेक्ट्रिक Electric SUV लेकर आ रहा है। इसमें एक होगी मिनी कॉम्पैक्ट Mini Compact SUV दूसरी मिड साइज Mid Size SUV और तीसरी SUV Coupe कूप है। नए मॉडल स्केटबोर्ड आर्किटेक्चर बेस्ड Skateboard Architecture Based होंगे। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल Official Twitter Handle पर इस कार का टीजर Tesser आउट कर दिया है, जिसमें आप देख सकते हैं नई SUV को बाजार में पेश करने से पहले कंपनी ने इसके इंटीरियर, डिजाइन और व्हील्स को शोकेस किया है।

इस टीजर में दिखा Mahindra XUV900 का इंटीरियरटीजर वीडियो में महिंद्रा ने SUV के इंटीरियर पार्ट्स की एक झलक दिखाई है। टीजर के मुताबिक कार में महिंद्रा के LOGO वाली चौकोर स्टीयरिंग Square Steering वील दी जाएगी। सेंटर डैशबोर्ड वीइकल Center Dashboard Vehicl के बड़े हिस्से तक फैला हुआ मालूम होता है।

टीजर आगे दिखाता है कि कैसे Mahindra अपनी आने वाली SUV में फॉर्मूला E कॉन्सेप्ट को शामिल कर रही है। इस SUV को महिंद्रा एडवांस्ड डिजाइन यूरोप फैसिलिटी Mahindra Advanced Design Europe Facility में डिजाइन किया जा रहा है। एयर ड्रैग कम होने से इस EV की रेंज में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। उम्मीद है कि ये भारत में बनी किसी भी कार के सबसे कम ड्रैग को-एफिशिएंट्स में से एक होगी।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले महिंद्रा ने वील्स के यूनिक डिजाइन को दिखाते हुए एक और टीजर जारी किया था। वहीं इसके 2023 या 2024 तक बाजार में पेश होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि कंपनी Mahindra के बॉर्न इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट Born Electric Concept के तहत सबसे पहले XUV300 को लॉन्च कर सकती है।