News In Brief Auto
News In Brief Auto

महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक कार XUV400 जल्द होगी लॉन्च 

Share Us

807
महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक कार XUV400 जल्द होगी लॉन्च 
04 Feb 2022
6 min read

News Synopsis

भारतीय वाहन निर्माता Indian Automobile Manufacturers महिंद्रा जल्द ही इलेक्ट्रिक एसयूवी Electric SUV लांच कर सकती है। इस कार की कंपनी ने टेस्टिंग Testing भी शुरू कर दी है। महिंद्रा की इस एसयूवी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। महिंद्रा एंड महिंद्रा Mahindra & Mahindra ने अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी की टेस्टिंग शुरू कर दी है। नए मॉडल का नाम महिंद्रा एक्सयूवी 400 Mahindra XUV 400 हो सकता है। भारत में इस देसी कार की टक्कर एक और देसी कार टाटा नेक्सॉन ईवी Tata Nexon EV से होने की उम्मीद है। साथ ही MG ZS EV और Hyundai Kona EV जैसी कारों से भी  महिंद्रा की यह कार दो दो हाथ करने वाली है। एक्सयूवी 400 महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। Mahindra eXUV300 कॉन्सेप्ट 2020 ऑटो एक्सपो Auto Expo में पेश किया गया था। कंपनी इसे साल 2021-22 में लॉन्च करना चाहती थी, लेकिन कोविड 19 पेंडैमिक के चलते इसके लॉन्च को टाल दिया गया था। अब यह कार 2023-24 में लॉन्च Launch हो सकती है। लॉन्च टाइम के बारे में कंपनी की ओर से अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है।