सबसे हल्का और सबसे स्लिम फोन भारत में लांच

Share Us

682
सबसे हल्का और सबसे स्लिम फोन भारत में लांच
08 Jun 2022
7 min read

News Synopsis

मोटोरोला Motorola ने अपने Moto G82 5G स्मार्टफोन Smartphone को भारत India में लांच किया है। अगर इस फोन की खासियत की बात करें तो Moto G82 5G के साथ 120Hz की एमोलेड डिस्प्ले Amoled Display दी गई है। इसके अलावा मोटोरोला के इस फोन में तीन रियर कैमरे Three Rear Cameras मिलते हैं। Moto G82 5G में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दी गई है। Moto G82 5G को लेकर कहा जा रहा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे हल्का और सबसे पतला Lightweight & Thinnest फोन है। इस फोन का वजन 173 ग्राम है।

Moto G82 5G के साथ एंड्रॉयड 12 Android 12 मिलता है। साथ ही इस फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले Full HD Plus Amoled Display दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 8 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

वहीं अगर कीमत की बात की जाए तो Moto G82 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 21,499 रुपए है। जबकि, 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीतम 22,999 रुपए रखी गई है। Moto G82 5G को Meteorite Gray और White Lily कलर में 14 जून से फ्लिपकार्ट Flipkart के अलावा रिटेल स्टोर पर खरीद के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

TWN In-Focus