LIC ने 'बीमा कवच' प्लान लॉन्च किया

Share Us

42
LIC ने 'बीमा कवच' प्लान लॉन्च किया
27 Feb 2026
7 min read

News Synopsis

भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC ने हाल ही में आम लोगों की आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपना नया ‘बीमा कवच’ प्लान लॉन्च किया है, यह एक नॉन-लिंक्ड योजना है, जो उन लोगों के लिए एकदम सही है, जो शेयर बाजार के जोखिमों से बचकर अपने परिवार के लिए एक मजबूत सुरक्षा घेरा तैयार करना चाहते हैं, यह प्लान न सिर्फ वर्तमान को सुरक्षित करता है, बल्कि पूरे सौ साल तक गारंटीड सुरक्षा देता है।

जरूरतों के साथ बड़ा होगा आपका बीमा

बढ़ती जिम्मेदारियों के साथ बढ़ेगा कवरेज आमतौर पर दस-पंद्रह साल पुरानी पॉलिसी की राशि आज की महंगाई के हिसाब से कम पड़ जाती है, इसी का समाधान निकालते हुए एलआईसी ने ‘बढ़ती हुई बीमा राशि’ का बेहतरीन विकल्प पेश किया है, जैसे-जैसे आपकी उम्र और पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, आपका इंश्योरेंस कवर भी उसी अनुपात में बढ़ता जाता है, इससे यह सुनिश्चित होता है, कि भविष्य में किसी भी अप्रत्याशित संकट के समय परिवार को महंगाई के दौर में भी पर्याप्त धनराशि मिल सके।

100 साल तक मिलेगी गारंटीड सुरक्षा

100 साल की उम्र तक लाइफ टाइम रिस्क कवर जहां ज्यादातर साधारण टर्म इंश्योरेंस प्लान साठ या सत्तर साल की उम्र में खत्म हो जाते हैं, वहीं ‘बीमा कवच’ पॉलिसी सौ वर्ष की आयु तक आजीवन जोखिम संरक्षण की गारंटी देती है, यह एक ऐसा सुरक्षा कवच है, जो आपके रहने या न रहने पर भी परिवार की आर्थिक दीवार को कमजोर नहीं होने देगा, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ग्राहकों की सुविधा के लिए इस पॉलिसी को घर बैठे ऑनलाइन खरीदने का विकल्प भी मौजूद है।

‘लाइफ स्टेज इवेंट’ का विशेष फीचर

शादी और संतान प्राप्ति पर अतिरिक्त सुरक्षा जिंदगी के हर अहम पड़ाव, जैसे शादी होने या घर में बच्चे के जन्म पर जिम्मेदारियां स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती हैं, एलआईसी ने इस मानवीय पहलू को समझते हुए ‘लाइफ स्टेज इवेंट’ का विशेष फीचर शामिल किया है, इसके तहत आप इन महत्वपूर्ण मौकों पर अपना कवर भविष्य की जरूरतों के हिसाब से बढ़ा सकते हैं, हालांकि यह लाभ केवल चालीस वर्ष से कम उम्र के उन लोगों को मिलेगा जिन्होंने नियमित प्रीमियम के साथ समान बीमा राशि का विकल्प चुना है।

प्रीमियम भुगतान में भी लचीलापन

प्रीमियम भुगतान में सहूलियत और नॉन-स्मोकर को छूट हर व्यक्ति की आमदनी का फ्लो अलग होता है, इसलिए कंपनी ने प्रीमियम भुगतान में काफी लचीलापन रखा है, आप सिंगल प्रीमियम, नियमित किश्त या फिर पांच, दस और पंद्रह साल की सीमित अवधि का विकल्प चुन सकते हैं, अठारह से पैंसठ वर्ष का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति मेडिकल जांच के बाद यह योजना ले सकता है, इसके अलावा जो लोग धूम्रपान नहीं करते हैं, उन्हें कंपनी प्रीमियम में खास छूट देकर सम्मानित भी करती है, जिससे कम लागत में ज्यादा फायदा मिलता है।