News In Brief Technology and Gadgets
News In Brief Technology and Gadgets

भारत में  LG ने लॉन्च किया अपना Gram laptop 2022 एडिशन

Share Us

508
भारत में  LG ने लॉन्च किया अपना Gram laptop 2022 एडिशन
21 Jul 2022
6 min read

News Synopsis

LG कंपनी ने भारत में अपनी नई सीरीज Gram laptops 2022 एडिशन को लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप को तीन अलग-अलग स्क्रीन साइज में लॉन्च किया है।  ग्राम लैपटॉप बेहद हल्के और पोर्टेबल हैं, इसलिए इस सीरीज को आगे बढ़ाते हुए एलजी ने नई ग्राम सीरीज New Gram series पेश की है। यह लैपटॉप बड़ी स्क्रीन डिस्प्ले के साथ-साथ अल्ट्रा-लाइट और अल्ट्रा-पोर्टेबल ultra-light and ultra-portable है। साथ ही कंपनी का यह भी दावा है कि यह लैपटॉप पावरफुल परफोर्मेंस देगा। 

नई एलजी ग्राम सीरीज के बारे में बताते हुए हुए होम एंटरटेनमेंट एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के डायरेक्टर Director of Home Entertainment LG Electronics India ह्यून किम Hyun Kim ने कहा कि एलजी ग्राम को कंज्यूमर यूजेबलिटी के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें फेशियल रिकॉग्निशन और नॉइस कैंसिलेशन Facial Recognition and Noise Cancellation जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स को एक नया अनुभव प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने ग्राहकों को उनके लाइफस्टाइल के लिए लेटेस्ट एडवांस टेक्नोलॉजी प्रदान करते हैं।  हमें विश्वास है कि नया 2022 एलजी ग्राम लाइनअप यूजर्स एक्सपीरियंस के नए स्टैंडर्ड स्थापित करेगा। 

अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो एलजी ग्राम 2022 मॉडल 94,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। LG Gram लैपटॉप LPDDR 5 रैम और NVMe जेन 4 SSD अनलॉक हाई प्रोसेसिंग स्पीड के साथ आई7 प्रोसेसर के साथ 12वीं जनरेशन के Intel CoreTM द्वारा संचालित हैं। एलजी ग्राम मॉडल 17Z90Q और 16Z90Q में 80Wh की हाई- डेनसिटीबैटरी है, जो लंबे समय तक चलती है। LG ग्राम 17 और 16 में WQXGA (2560×1600) का हाई रिज़ॉल्यूशन है और LG ग्राम 14 में WUXGA (1920 x 1200) रिजॉल्यूशन मिलता है। 

TWN Tech Beat