Lava ने भारत में Bold N2 Lite लॉन्च किया
News Synopsis
लावा इंटरनेशनल ने भारतीय बाजार में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कंपनी ने फरवरी महीने में Lava Bold N2 इंडिया में लॉन्च किया था, और मार्च में Lava Bold N2 Pro पेश किया था। वहीं अब अप्रैल में ब्रांड ने एक और सस्ता मोबाइल Lava Bold N2 Lite इंडियन मार्केट में उतार दिया है। यह लो बजट अर्फोडेबल 4G Smartphone है, जो सिर्फ 7,399 रुपये में लॉन्च हुआ है। इस सस्ते फोन लावा बोल्ड एन2 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Lava Bold N2 Lite का प्राइस 7,399 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी इस मोबाइल पर 400 रुपये का कूपन डिस्काउंट देगी जिसके बाद इसे सिर्फ 6,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह छूट हर ग्राहक को मिलेगी और इसके लिए किसी स्पेशल बैंक कार्ड की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। लावा बोल्ड एन2 लाइट की सेल 10 अप्रैल से अमेजन पर शुरू होगी और इस मोबाइल को Nilgiri Blue और Kolar Gold कलर में खरीदा जा सकेगा। बताते चलें कि कंपनी ऑफर के तहत 2 फोन खरीदने पर 500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रही है। यानी डील में 12,498 रुपये में दो मोबाइल मिलेंगे।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लावा बोल्ड एन2 लाइट 4जी फोन 720 × 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है, जिस पर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 का है, और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर 2.5D ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है। बताते चलें कि बोल्ड एन2 लाइट का डायमेंशन 164.96 × 76.1 × 8.8mm और वजन 192ग्राम है।
Lava Bold N2 Lite 4G स्मार्टफोन को UniSoc 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह एंट्री लेवल सीपीयू 1.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। यह लावा मोबाइल Android 15 Go पर लॉन्च हुआ है। एंड्रॉयड गो एडिशन के चलते फोन में ब्लोटफ्री एक्सपीरियंस मिलेगा और कम रैम व हल्के प्रोसेसर पर भी सभी ऐप्स स्मूथ रन कर सकेगी। इस मोबाइल में बैटरी और इंटरनेट की खपत कम होगी।
लावा बोल्ड एन2 लाइट स्मार्टफोन 3GB RAM पर लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इसे एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है, जिसके चलते फिजिकल रैम में 3जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 6GB RAM (3जीबी+3जीबी) की ताकत दी जा सकती है। यह नया लावा का फोन 64GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है, जिसमें 512GB तक का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल एलइडी फ्लैश से लैस 13MP AI Dual रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए लावा बोल्ड एन2 लाइट 5000mAh Battery सपोर्ट करता है, और चार्जिंग के लिए इसमें 10W का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth 4.2 और OTG का विकल्प मिलता है। यूजर्स को इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेन अनलॉक फीचर भी मिलेगा।
कंपनी के लेटेस्ट मोबाइल Lava Bold N2 Pro का भी जिक्र करें तो इसका प्राइस 7,999 रुपये है, जिसमें 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज मिलती है। यह मोबाइल भी 4जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है, और UniSoc T7250 प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP AI रियर कैमरा और 8MP सेल्फी सेंसर लगा है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग मिलती है। डिस्प्ले के लिए इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है। देखा जाए तो 600 रुपये के डिफरेंस पर Bold N2 Lite की जगह Bold N2 Pro खरीदना अधिक फायदेमंद है।
किनके लिए है, लावा का नया स्मार्टफोन
लावा का यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए है, जो फीचर फोन चला रहे हैं, और स्मार्टफोन्स में शिफ्ट होना चाहते हैं, खासतौर पर भारत के 2जी मोबाइल यूजर्स। उन लोगों के लिए यह एक ऑप्शन बन सकता है, और वह 4जी नेटवर्क पर शिफ्ट होकर इंटरनेट से कनेक्ट कर पाएंगे। हालांकि अगर आप पहले से ही एक 4जी स्मार्टफोन चला रहे हैं, और आपके एरिया में 5जी नेटवर्क आ गया है, तो आपको इस डिवाइस की बजाए अपने लिए कोई 5जी स्मार्टफोन देखना चाहिए।


