News In Brief Auto
News In Brief Auto

Lamborghini: अब तक की सबसे महंगी लेम्बोर्गिनी भारत में हुई लांच

Share Us

1432
Lamborghini: अब तक की सबसे महंगी लेम्बोर्गिनी भारत में हुई लांच
28 Nov 2022
7 min read

News Synopsis

Lamborghiniदुनिया World की दिग्गज लग्जरी वाहन निर्माता लेम्बोर्गिनी Lamborghini ने देश में अपनी नई एसयूवी कार New SUV Car यूरूस परफॉर्मेंट Lamborghini Urus Performante को पेश किया है। जानकारी के अनुसार कंपनी ने इस कार को ग्लोबल लेवल Global Level पर अगस्त में ही पेश कर दिया गया था। जो कि अब बहुत ही कम समय में इंडिया में लॉन्च की जा चुकी है। लेम्बोर्गिनी Lamborghini ने भारत India में इस नई SUV कार Urus Performante की एक्स शोरूम का मूल्य 4.22 करोड़ रुपए रखा है। यह मूल्य इंडिया में फुल साइज एसयूवी सेगमेंट Full Size SUV Segment की सबसे पॉपुलर कार टोयोटा फॉरच्यूनर के बेस मॉडल के लगभग 12 गुना है।

इस समय टोयोटा फॉर्च्यूनर Toyota Fortuner की शुरुआती एक्स शोरूम मूल्य 32.59 लाख रुपए है। वहीं अगर इंजन की बात करें तो, Lamborghini की नई Urus Performante में मौजूदा कार में मिलने वाला 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो वी8 इंजन Twin-Turbo V8 Engine का उपयोग भी किया जा चुका है। यह इंजन 666 hp की जबरदस्त पॉवर और 850 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रोड्यूस करने का काम करता है। यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड मात्र 3.3 सेकंड में प्राप्त कर पाएगी। जो कि मौजूदा Urus से 0.3 सेकंड कम है। यह कार 306 किमी प्रति घंटा टॉप स्पीड Top Speed से काम कर रहा है।

इस  नई एसयूवी में स्ट्राडा (स्ट्रीट), स्पोर्ट, कोर्सा (ट्रैक) और रैली जैसे चार ड्राइविंग मोड्स Four Driving Modes भी प्रदान किए जा रहे है। वहीं अगर इस शानदार डिजाइन की बात करें तो, इस कार का डिजाइन जिसके रेगुलर मॉडल Regular Model उरूस जैसा ही है। लेकिन इसमें स्टैंडर्ड वैरिएंट Standard Variant से कुछ परिवर्तन भी देखने के लिए मिल रहे है।

लेम्बोर्गिनी यूरूस परफॉर्मेंट में नया बोनट, कई कार्बन फाइबर एलिमेंट Carbon Fiber Elements, अधिक अग्रेसिव फ्रंट बम्पर Aggressive Front bumper, कूलिंग वेंट्स cooling vents के साथ और भी बहुत सारे परिवर्तन किए जा चुके है. जिसमे नया टाइटेनियम एग्जॉस्ट भी देखने के लिए मिल रहा है।