KL Rahul-Athiya Shetty : रणबीर-आलिया की तर्ज पर सात फेरे लेंगे राहुल- आथिया ?

Share Us

320
KL Rahul-Athiya Shetty : रणबीर-आलिया की तर्ज पर सात फेरे लेंगे राहुल- आथिया ?
06 Sep 2022
min read

News Synopsis

KL Rahul and Athiya Shetty: दिग्गज क्रिकेट केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी के चर्चे Wedding Discussions काफी समय से हो रहे हैं। खबरों के मुताबिक ये कपल इस साल के अंत से पहले ही शादी के बंधन में बंध जाएगा। गौर करने वाली बात ये है कि भारतीय क्रिकेट टीम Indian Cricket Team के वाइस कैप्टन Vice Captain के.एल.राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी पिछले कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं अब आथिया शेट्टी और के.एल. राहुल K.L Rahul and Athiya Shetty Wedding की शादी वाली खबरें आम हो गई हैं। इस पर बोलते हुए हाल ही में बात करते हुए सुनील शेट्टी Sunil Shetty ने कहा था कि जब दोनों बच्चों के पास वक्त होगा शादी कर लेंगे।

इसी बीच, खबर है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं और इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। जबकि, दोनों कब शादी करेंगे इसकी ऑफिशियल डेट Official Date का खुलासा अभी नहीं किया गया है। गौर करने वाली बात ये है कि राहुल फिलहाल एशिया कप खेलने के लिए दुबई में हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक आथिया शेट्टी और के.एल. राहुल खंडाला में शादी कर सकते हैं। वेडिंग प्लानर और उनकी टीम Wedding Planner and his Team ने इसके लिए खंडाला Khandala में रेकी की है। शादी किसी पांच सितारा होटल में न होकर सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित घर ‘जहान’ में हो सकती है।

रिपोर्ट में दावा किया गया कि सुनील शेट्टी का खंडाला स्थित ये घर सुनील शेट्टी के दिल के बेहद करीब हैं। ये घर काफी दूर तक फैला हुआ है, घर के आस-पास काफी हरियाली है और घर का इंटीरियर भी पेड़ और पौधों से सजाया गया है।