Juno स्पेसक्राफ्ट ने Jupiter ग्रह के दो चंद्रमाओं की ली तस्वीर

News Synopsis
अमेरिकन American स्पेस एजेंसी NASA के जूनो मिशन Juno Mission ने 39वीं बार बृहस्पति ग्रह planet Jupiter के बेहद पास से चक्कर लगाया और ग्रह के दक्षिणी गोलार्ध southern hemisphere की एक अदभुत तस्वीर amazing photo ली है। जबकि, तस्वीर को करीब से देखने पर पास के दो और पिंड two more bodies भी दिखाई देते हैं, जो बृहस्पति के चंद्रमा moon, Io और Europa हैं। जूनो इस साल जनवरी के मध्य में बृहस्पति ग्रह के करीब से गुजरा था, लेकिन नासा ने पिछले हफ्ते ही इस तस्वीर को साझा किया है। जिस समय यह तस्वीर ली गई थी, उस समय जूनो अंतरिक्ष यान Juno Spacecraft बृहस्पति के बादलों के टॉप से लगभग 61,000 किलोमीटर दूर, और लगभग 52 डिग्री दक्षिण के अक्षांश पर था। इसने रॉ डेटा को जमीनी कंट्रोल सेंटर ground control centre में भेजा और नागरिक वैज्ञानिक citizen scientist एंड्रिया लक Andrea Luck ने उस डेटा का इस्तेमाल करके तस्वीर बनाई। सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति में 53 नामित चंद्रमा हैं और अन्य 26 को अभी तक आधिकारिक नाम official name नहीं मिले हैं। पथरीला चंद्रमा lo सौर मंडल में ज्वालामुखीय volcano है, लेकिन यूरोपा की बर्फीली सतह icy surface के नीचे तरल पानी का एक महासागर ocean छिपा है। जूनो इस साल सितंबर में यूरोपा को करीब से और अधिक विस्तृत रूप से देखेगा, जब यह दशकों बाद इसके सबसे पास से गुजरेगा।