JioHotstar ने OpenAI के साथ साझेदारी की

Share Us

26
JioHotstar ने OpenAI के साथ साझेदारी की
20 Feb 2026
6 min read

News Synopsis

इंडियन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar ने India AI Impact Summit के मौके पर सैम ऑल्टमैन के OpenAI के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है, इस फैसले के तहत एक ChatGPT-पावर्ड वॉइस और टेक्स्ट असिस्टेंट को सीधे JioHotstar ऐप में इंटीग्रेट किया जाएगा।

AI चैटबॉट बनाने वाली कंपनी OpenAI के अनुसार नया मल्टीलिंगुअल डिस्कवरी टूल यूज़र्स को नेचुरल लैंग्वेज बातचीत के ज़रिए कंटेंट खोजने में मदद कर सकता है, इसे ट्रेडिशनल कीवर्ड सर्च और एंडलेस स्क्रॉलिंग को कॉन्टेक्स्टुअल, पर्सनलाइज़्ड रिकमेन्डेशन से बदलने के लिए बनाया गया है।

ChatGPT और JioHotstar की पार्टनरशिप

JioHotstar ने बताया कि इस पार्टनरशिप का मुख्य उद्देश्य OpenAI APIs का इस्तेमाल करके बनाया गया ChatGPT-पावर्ड इंटरफ़ेस है, हालांकि दोनों कंपनियों ने टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है, कि मल्टीलिंगुअल डिस्कवरी टूल टेक्स्ट-जेनरेशन कैपेबिलिटीज़ को स्पीच-टू-टेक्स्ट और टेक्स्ट-टू-स्पीच APIs के साथ मिलाकर वॉइस इंटरैक्शन को सपोर्ट करेगा।

ऐसे में यह फ़ीचर JioHotstar और OpenAI के बताए अनुसार 'मल्टीलिंगुअल कॉग्निटिव सर्च' को इनेबल करता है, इसके बारे में दावा किया जा रहा है, कि इससे यूज़र्स बस बोल सकते हैं, या अपना इंटेंट टाइप कर सकते हैं, जिसमें मूड, सिचुएशन, जॉनर प्रेफरेंस, या कोई बहुत खास सिनेरियो भी शामिल है, और डिस्कवरी टूल तुरंत कॉन्टेक्स्ट-अवेयर रिकमेंडेशन देगा।

इसके अलावा यह इंटीग्रेशन कई भारतीय भाषाओं में वॉइस और टेक्स्ट इंटरैक्शन को सक्रिय भी करता है, इसके बारे में एक उदाहरण देते हुए JioHotstar ने बताया कि यूज़र्स कह सकते हैं, 'मेरे माता-पिता विज़िट कर रहे हैं, कुछ ऐसा सजेस्ट करें, जिसे हम सब साथ देख सकें' या 'हम ट्विन्स हैं, और सिर्फ़ आइडेंटिकल ट्विन्स के बारे में फ़िल्में देखते हैं।'

सख़्त कीवर्ड मैच करने के बजाय AI JioHotstar के कैटलॉग से रिलेवेंट टाइटल्स को सामने लाने के लिए बारीकियों, कल्चरल कॉन्टेक्स्ट और लेयर्ड प्रॉम्प्ट्स को इंटरप्रेट कर पाएगा, स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म JioHotstar ने दावा किया कि ChatGPT-पावर्ड असिस्टेंट न केवल यूज़र्स को सलाह देगा, बल्कि उससे मिलते-जुलते कंटेंट का भी अंदाज़ा लगा सकता है, जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं होगा, और 'What to Watch' वाली मुश्किल से निपटने का वादा करता है।

यह इंटीग्रेशन ऑन-डिमांड कंटेंट के अलावा मल्टीलिंगुअल डिस्कवरी टूल लाइव स्पोर्ट्स में भी काम करता है, JioHotstar की माने तो, यूज़र्स लाइव मैच के दौरान रियल टाइम में खास पलों, प्लेयर हाइलाइट्स, स्कोर या कॉन्टेक्स्ट से जुड़ी जानकारी के लिए बातचीत कर सकते हैं।

OpenAI में एप्लीकेशन के CEO Fidji Simo ने कहा कि "दर्शक देखने से पूछने, जिज्ञासा से संदर्भ तक, और सर्च से सुझाव तक आसानी से आगे बढ़ सकते हैं, जो स्वाभाविक, व्यक्तिगत और तुरंत उपयोगी लगता है," वहीं JioHotstar ने कहा कि "रोलआउट चुनिंदा लाइव और ऑन-डिमांड एक्सपीरिएंस के साथ शुरू होगा, फिर पूरे प्लेटफॉर्म पर चरणों में बढ़ाया जाएगा।"