Jio Book की बिक्री हुई शुरू, जानें इसके फीचर्स और कीमत

Share Us

626
Jio Book की बिक्री हुई शुरू, जानें इसके फीचर्स और कीमत
21 Oct 2022
min read

News Synopsis

Jio Book: दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो Reliance Jio ने अपने पहले लैपटॉप Laptop जिओ बुक Jio Book की बिक्री भारत में शुरू कर दी है। Jio Book को अब रिलायंस डिजिटल के स्टोर Reliance Digital's Store से खरीदा जा सकता है। Jio Book को साइट पर 15,799 रुपए की कीमत पर लिस्ट किया गया है और इसके साथ कई सारे ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। जियो बुक की पहली झलक इसी महीने की शुरुआत में दिल्ली में हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 India Mobile Congress 2022 में देखने को मिली थी। इससे पहले Jio Book को गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस Govt e Marketplace (GeM) पर 19,500 रुपए की कीमत के साथ लिस्ट किया गया था। Jio Book के साथ कुछ बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर 5,000 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है।

Jio Book का एमआरपी 35,605 रुपए है, जबकि बिक्री के लिए इसे 15,799 रुपये में लिस्ट किया गया है। Jio Book के साथ 1 साल की वारंटी मिल रही है।Jio Book की बॉडी प्लास्टिक की है और इसमें 4जी का सपोर्ट 4G Support दिया गया है। Jio Book में 11.6 इंच की डिस्प्ले है और इसकी बैटरी लाइफ 13 घंटे की है। Jio Book में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर स्मार्टफोन में भी देखने को मिलता है।

Jio Book में ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU मिलता है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। Jio Book में जियो ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट है। jio Book में 32 जीबी स्टोरेज के साथ 2 जीबी की रैम मिलती है। पहली नजर में Jio Book, क्रोमबुक Chromebook जैसा लगता है। इसके साथ विंडोज वाला कीबोर्ड Windows Keyboard मिलता है। जबकि कीबोर्ड में विंडोज वाले बटन पर Jio लिखा मिलता है।

TWN In-Focus