Henley Passport Index 2022 में जापान के पासपोर्ट का दबदबा , जानिए भारत की स्थिति

News Synopsis
हेनले एंड पार्टनर्स Henley & Partners ने हेनले पासपोर्ट इंडेक्स Q3 2022 Henley Passport Index Q3 2022 ग्लोबल रैंकिंग जारी की है, जिसके अनुसार जापान Japan के पास दुनिया का सबसे मजबूत पासपोर्ट World's Strongest Passport है। दूसरी ओर अफगानिस्तान के पासपोर्ट को दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट में गिना जाता है। 2022 में जापानी पासपोर्ट कई वीजा मुक्त देशों में आता है, आपको बता दें कि जापान के पासपोर्ट से 193 देशों में वीजा फ्री जा सकते हैं। वहीं अफगानिस्तान Afghanistan का वीजा मुक्त स्कोर केवल 27 देशों तक ही सीमित है। भारत India को पासपोर्ट इंडेक्स में 87वां रैंक मिला है, जिसकी 60 देशों में वीजा मुक्त पहुंच है।
हेनले पास्पोर्ट इंडेक्स की मानें तो पावरफुल पासपोर्ट Powerful Passport वाले 199 देशों में भारत के पासपोर्ट को 87वें नंबर की रैंकिंग मिली है। भारत के पासपोर्ट पर यात्री बिना वीजा के केवल 60 देशों की ही यात्रा कर सकते हैं। वहीं पाकिस्तान Pakistan का पासपोर्ट इस क्रम निचले पायदान पर है। पाकिस्तान को इस लिस्ट में 109वें स्थान पर रखा गया है। पाकिस्तान के पासपोर्ट पर यात्रियों को केवल 32 देशों में घूमने की इजाजत मिलती है।
आपको बता दें कि दूसरे देशों में जाने के लिए वीजा ऑन अराइवल Visa on Arrival एक प्रकार का वीजा है, जो किसी देश में विदेशी नागरिक के आने के समय जारी किया जाता है। आगमन पर वीजा के लिए आवेदन आमतौर पर इमिग्रेशन ऑथोरिटी Immigration Authority द्वारा आवश्यक डॉक्युमेंट के साथ हवाई अड्डे पर जमा किया जाता है। ये ध्यान रखना बेहद जरुरी है कि वीजा ऑन अराइवल एक खास समय और कुछ फीस देकर जारी किया जाता है।