ixigo ने स्पेनिश ट्रेन बुकिंग प्लेटफॉर्म Trenes को 125 करोड़ में खरीदा
News Synopsis
भारत की ट्रैवल कंपनी ixigo अब विदेशों में अपना कारोबार बढ़ाने जा रही है, कंपनी ने स्पेन की एक बड़ी ट्रेन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म में हिस्सा खरीदने का फैसला किया है, यह ixigo का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय अधिग्रहण है, इसके जरिए कंपनी यूरोप के बाजार में कदम रखेगी, यूरोप को रेल यात्रा के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा और विकसित बाजार माना जाता है, ऐसे में ixigo के लिए यह कदम काफी अहम माना जा रहा है, कंपनी का लक्ष्य है, कि वह अपनी तकनीक और AI की मदद से यहां बेहतर सेवाएं दे और नए ग्राहकों को जोड़े, इस डील से कंपनी को नए बाजार में तेजी से बढ़ने का मौका मिल सकता है।
स्पेन की कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी
ixigo ने स्पेन की ट्रेन बुकिंग कंपनी Online Travel Solutions में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है, इस डील की कीमत करीब 11.7 मिलियन यूरो यानी 125 करोड़ रुपये से ज्यादा है, इस प्लेटफॉर्म का नाम Trenes है, और यह स्पेन की दूसरी सबसे बड़ी ट्रेन टिकट बुकिंग कंपनी है।
यूरोप में मिलेगा नया बाजार
इस अधिग्रहण के बाद ixigo को यूरोप में अपने कारोबार को बढ़ाने का मौका मिलेगा, Trenes के पास पहले से ही मजबूत ग्राहक आधार और स्थानीय नेटवर्क है, ixigo अपनी तकनीक और AI के जरिए इस प्लेटफॉर्म को और बेहतर बनाने की योजना बना रही है, इससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिलेगा।
एक और कंपनी में निवेश
ixigo ने एक और स्पेन की कंपनी Squad As Service में भी निवेश किया है, इसमें कंपनी ने करीब 45 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है, इसके लिए करीब 4.8 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, ixigo की शुरुआत जून 2007 में IIT कानपुर के पूर्व छात्रों आलोक बाजपेयी और रजनीश कुमार ने धर्मेंद्र यशोवर्धन के साथ मिलकर की थी, यह एक ट्रैवल मेटा-सर्च इंजन के रूप में शुरू हुआ था, जिसका मकसद फ्लाइट बुकिंग को आसान बनाना था।
यह कंपनी गुरुग्राम में शुरू हुई और इसे बनाने का विचार इसलिए आया क्योंकि उस समय भारत में ऑनलाइन ट्रैवल सेक्टर काफी बिखरा हुआ था, ixigo ने इस समस्या को आसान बनाने की कोशिश की, शुरुआत में कंपनी ने अपने दोस्तों और परिवार से मिले पैसों से काम शुरू किया था।
क्या करती है, कंपनी?
2007 में लॉन्च हुई ixigo एक टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो भारतीय यात्रियों को रेल, हवाई जहाज, बस और होटलों में अपनी ट्रिप प्लान करने, बुक करने और मैनेज करने में मदद करती है, OTA प्लेटफार्म, जिसमें कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन शामिल हैं, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस से जुड़े इनोवेशन का इस्तेमाल करके यात्रियों को स्मार्ट ट्रैवल फैसले लेने में मदद करते हैं।
कंपनी के OTA प्लेटफॉर्म यात्रियों को फ्लाइट टिकट, ट्रेन टिकट, बस टिकट, होटल और कैब बुक करने की सुविधा देते हैं, साथ ही ये इन-हाउस प्रोप्राइटरी एल्गोरिदम और क्राउड-सोर्स्ड जानकारी का इस्तेमाल करके बनाए गए ट्रैवल यूटिलिटी टूल्स और सर्विसेज भी देते हैं, जिसमें
> ट्रेन PNR स्टेटस और कन्फर्मेशन प्रेडिक्शन
> ट्रेन सीट अवेलेबिलिटी अलर्ट
> ट्रेन रनिंग स्टेटस अपडेट और लेट प्रेडिक्शन
> फ्लाइट स्टेटस अपडेट
> बस रनिंग स्टेटस
> प्राइसिंग और अवेलेबिलिटी अलर्ट
> डील डिस्कवरी
> डेस्टिनेशन कंटेंट
> पर्सनलाइज्ड रिकमेन्डेशन
> इंस्टेंट फेयर अलर्ट
> ऑटोमेटेड कस्टमर सपोर्ट सर्विसेज शामिल हैं।


