अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस का इतिहास, महत्व और थीम

News Synopsis
हर किसी का अपना संघर्ष होता है इसीलिए हमें सभी को इज्जत देनी चाहिए और विनम्रतापूर्वक बात करनी चाहिए। आज कल ऐसे कई सारे मामले आते हैं जिसमें बताया जाता है कि लोग बुजुर्गों का सम्मान नहीं करते हैं, उनसे ठीक से बात नहीं करते हैं और उनकी जरूरतों का ध्यान नहीं रखते हैं। पता नहीं लोग ये क्यों भूल जाते हैं कि वो भी एक दिन बुजुर्ग होंगे। ऐसी कुछ समस्याएं हैं, जो बुजुर्ग लोगों को प्रभावित करती हैं इसीलिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए विश्व भर में 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 14 दिसंबर 1990 को 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के रूप में नामित किया था। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस 2021 की थीम है "सभी उम्र के लिए डिजिटल इक्विटी" ( Digital Equity for All Ages”), हम सभी को उनकी जरूरत के बारे में जानने की कोशिश करनी चाहिए, उनके साथ समय बिताना चाहिए, उनसे बात करनी चाहिए और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।