2035 तक भारत की शहरी आबादी 67.5 करोड़ पहुंचने का अनुमान

News Synopsis
साल 2035 तक भारत की शहरी आबादी India's urban population 67.5 करोड़ हो जाने का अनुमान है और इस मामले में देश चीन की एक अरब शहरी जनसंख्या China's one billion urban population के मुकाबले दूसरे स्थान second place पर रहेगा। संयुक्त राष्ट्र United Nations की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
रिपोर्ट की मानें तो कोविड-19 महामारी covid-19 pandemic के बाद दुनिया में शहरों में रहने वालों की संख्या पिछले स्तर पर पहुंच गयी है और 2050 तक इसमें 2.2 अरब की वृद्धि की संभावना जताई गई है। दुनिया में शहरीकरण के बारे में संयुक्त राष्ट्र की बुधवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया कि तेजी से शहरीकरण पर कोविड-19 महामारी का अस्थायी असर पड़ा है और इसकी रफ्तार महज थोड़ी देरी के लिए धीमी पड़ी है।
इसमें कहा गया है कि वैश्विक शहरी आबादी global urban population पिछले स्तर पर आ गयी है और 2050 तक इसमें 2.2 अरब की वृद्धि का अनुमान है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत की शहरी आबादी के 2035 में 67,54,56,000 तक पहुंचने का अनुमान है जो 2020 में 48,30,99,000 था।
जबकि 2025 तक इसके 54,27,43000 और 2030 तक 60,73,42,000 पहुंचने की संभावना है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2035 तक शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का प्रतिशत कुल आबादी total population का 43.2 फीसदी हो जाएगा।