भारत का FY22 में 88 फीसदी बढ़ा व्यापार घाटा

Share Us

355
 भारत का FY22 में 88 फीसदी बढ़ा व्यापार घाटा
05 Apr 2022
7 min read

News Synopsis

वित्त वर्ष 2022 में भारत India का व्यापार घाटा Trade Deficit 87.5 फीसदी बढ़कर 192.41 अरब डॉलर रहा। जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में देश को 102.63 अरब डॉलर व्यापार घाटा हुआ था। सोमवार को कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री Ministry of Commerce and Industry की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों Statistics से यह जानकारी मिली है। गौरतलब है कि जब निर्यात Import कम होता है और आयात Export अधिक होता है, तो उसे व्यापार घाटा Trade Deficit कहते हैं। जबकि, जब कोई देश आयात कम और निर्यात अधिक करता है तो उसे ट्रेड सरप्लस Trade Surplus कहा जाता है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022 में भारत ने रिकॉर्ड 417.81 अरब डॉलर का निर्यात किया। जबकि, इसके साथ भारत ने 610.41 अरब डॉलर की वस्तुओं का आयात भी किया है। इस तरह निर्यात की तुलना में आयात अधिक रहने से देश का व्यापार घाटा वित्त वर्ष 2022 में 192.41 अरब डॉलर रहा। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री के मुताबिक, "भारत ने वित्त वर्ष 2022 में 610.22 अरब डॉलर की वस्तुओं का आयात किया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष से 54.71 फीसदी अधिक है। वित्त वर्ष 2021 में भारत का आयात 394.44 अरब डॉलर रहा था। वहीं वित्त वर्ष 2020 में भारत का आयात 474.71 अरब डॉलर रहा था, जिसके मुकाबले यह 28.55 फीसदी अधिक है।"