भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 175 अंक लुढ़का

Share Us

290
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 175 अंक लुढ़का
30 Jun 2022
min read

News Synopsis

भारतीय शेयर बाजार Indian stock market में पिछले कई दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हाल के दिनों में बाजार के स्तर को देखा जाए तो शेयर बाजार में अधिकतर गिरावट देखने को मिली है। अब एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी नजर आ रही है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 175 अंक टूटा, वहीं निफ्टी Nifty 55 अंक लुढ़क गया।

भारतीय शेयरों में बुधवार को भी गिरावट का दौर जारी रहा। बुधवार को सेंसेक्स 175 अंक नीचे गिरकर 53012 जबकि निफ्टी 55 अंक गिरकर 15794 पर बंद हुआ। बुधवार को भारतीय रुपये ने भी झटका दिया। भारतीय रुपया टूटकर डॉलर के मुकाबले 78.95 पर चला गया। लगातार चार सेशन Four consecutive sessions में हरे निशान में कारोबार करने के बाद बुधवार को बाजार लाल निशान Red mark में क्लोज हुआ।

बाजार में यह कमजोरी तेल की बढ़ती कीमतों की चिंता और लगातार बढ़ रहे इन्फ्लेशन Constantly rising inflation के कारण नजर आई है। एशियाई बाजारों Asian markets में मंदी का यह रुख अमेरिका में कंज्यूमर कॉन्फिडेंस इंडेक्स Consumer confidence index in America के फरवरी 2021 के बाद सबसे निम्नतम स्तर पर आने के कारण आया  है।