भारतीय शेयर बाजार दे सकता है 15-20 फीसदी रिटर्न- मोबियस

Share Us

434
भारतीय शेयर बाजार दे सकता है 15-20 फीसदी रिटर्न- मोबियस
12 Mar 2022
7 min read

News Synopsis

मोबियस कैपिटल पार्टनर्स Mobius Capital Partners के फाउंडर Founder मार्क मोबियस Mark Mobius ने भारतीय शेयर बाजार Indian Stock Market का रिटर्न Returns 15 से 20 फीसदी रहने की उम्मीद जताई है। भारतीय शेयर बाजार में हाल ही में आई गिरावट से निवेशकों Investors में भय का माहौल बन गया था। लेकिन अब इंडियन मार्केट्स को लेकर मोबियस की सोच से निवेशकों को बहुत राहत मिली होगी। मोबियस ने कहा है कि, वह इंडियन मार्केट में इनवेस्टमेंट बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने स्टेगफ्लेशन Stagflation को लेकर दुनियाभर में जताई जा रही चिंता को भी खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि, भारत में उन्हें स्टेगफ्लेन की स्थिति दिखाई नहीं देती। स्टेगफ्लेशन का मतलब इकोनॉमी Economy की ऐसी स्थिति से है, जब ग्रोथ Growth बहुत कम रह जाती है और चीजों की कीमतें बहुत बढ़ जाती हैं। यह एक तरह से लो ग्रोथ और हाई इनफ्लेश की स्थिति है। उन्होंने आगे कहा कि, "इंडियन मार्केट्स से मैं 3 से 5 साल में 15 से 20 फीसदी रिटर्न की उम्मीद करता हूं। इसकी वजह यह है कि इंडिया India तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी है। यहां कई दिग्गज कंपनियां हैं। इंडिया की ग्रोथ तेज बनी रहेगी। यह सालाना 5 फीसदी या इससे ज्यादा रह सकती है।