दुनिया में साइबर हमलों के मामले में भारतीय स्वास्थ्य सेवा उद्योग दूसरे स्थान पर

Share Us

412
दुनिया में साइबर हमलों के मामले में भारतीय स्वास्थ्य सेवा उद्योग दूसरे स्थान पर
21 Sep 2022
min read

News Synopsis

जिस तेजी से दुनिया में डिजिटलीकरण Digitization बढ़ा है उसी गति से साइबर क्राइम Cybercrime की संख्या में भी इजाफा होता नजर आ रहा है। वहीं साइबर हमलों Cyber ​​attacks की बात करें तो इस मामले में भारतीय स्वास्थ्य सेवा उद्योग Indian healthcare industry दुनिया में दूसरे स्थान पर है। जबकि अमेरिका USA पहले स्थान पर है। साइबर सुरक्षा फर्म क्लाउडसेक Cyber ​​security firm CloudSec की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 के दौरान दुनियाभर में स्वास्थ्य सेवा उद्योग पर हुए कुल साइबर हमले में देश की 7.7 फीसदी हिस्सेदारी थी।

वैश्विक स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में साइबर हमलों में वृद्धि रिपोर्ट में फर्म ने जानकारी देते हुए बताया है कि, इस क्षेत्र में साइबर हमलों के 28 फीसदी मामलों के साथ अमेरिका का दुनिया में पहला स्थान है। भारत के स्वास्थ्य सेवा उद्योग पर 2021 में 71 लाख से अधिक साइबर हमले हुए। इस तरह 7.7 फीसदी हिस्सेदारी के साथ भारत का दुनिया में दूसरा स्थान रहा। फर्म ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा उद्योग में तकनीकी प्रगति TechnologyProgress के कारण साइबर हमले बढ़े हैं।

क्लाउडसेक भारतीय साइबर सुरक्षा निगरानी संस्था सीईआरटी-इन CERT-in को साइबर खतरे की खुफिया जानकारी देती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल के पहले चार महीने में ऑस्ट्रेलिया Australia में सबसे ज्यादा करीब 70 करोड़ साइबर हमले हुए हैं। थाइलैंड Thailand 10 करोड़ से ज्यादा मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।