रूस और श्रीलंका संकट से सतर्क हुए भारतीय बैंक

Share Us

405
रूस और श्रीलंका संकट से सतर्क हुए भारतीय बैंक
14 Apr 2022
7 min read

News Synopsis

ग्लोबल कंडीशन्स Global Conditions को देखते हुए भारतीय बैंक Indian Bank सतर्क Vigilant हो गए हैं। अमेरिकी और यूरोपीय बैंकों American and European Banks ने रूस Russia में अपना कामकाज ठप कर दिया है जिससे भारतीय आयातकों Indian Importers को अपने letters of credit प्राप्त करने में परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। इसको लेकर बैंकर्स Bankers ने कहा कि भारतीय बैंक रूस और यूक्रेन Russia and Ukraine से जुड़ी संस्थाओं से लोन डिफॉल्ट का सामना कर रहे हैं।

यूक्रेन पर आक्रमण करने के चलते रूस के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों Sanctions को दूर करने के लिए अब तक भारत और रूस ने रुपया-रूबल ट्रेड सेटलमेंट Rupee-Ruble Trade Settlement के लिए समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। भारतीय बैंक प्रतिबंधित संस्थाओं Restricted Entities से डील करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक  State Bank of India के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। SBI ने मार्च में ग्राहकों को लिखे एक पत्र में कहा, "अमेरिका, यूरोपीय संघ या संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध UN Sanctions सूची में दिखाई देने वाली संस्थाओं  Institutions, बैंकों Banks, बंदरगाहों या जहाजों ports or ships से जुड़ा कोई भी लेनदेन, चाहे वह किसी भी मुद्रा में हो, उसे प्रोसेस्ड यानी कि पूरा नहीं किया जाएगा।"