News In Brief World News
News In Brief World News

रूस में एक साथ सैन्याभ्यास करेंगे भारत-चीन के सैनिक

Share Us

631
रूस में एक साथ सैन्याभ्यास करेंगे भारत-चीन के सैनिक
18 Aug 2022
min read

News Synopsis

रूस Russia में चीन और भारत China and India एक साथ सैन्याभ्यास military exercises करते नजर आएंगे। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा Line of Actual Control पर दो साल से ज्यादा समय से जारी सैन्य गतिरोध military standoff के बीच भारत और चीन के सैनिक रूस में होने वाली विश्व सैन्याभ्यास में एक साथ भाग लेते दिखेंगे। चीन ने बुधवार को वोस्तोक-2022 Vostok-2022 सैन्याभ्यास भाग लेने की घोषणा कर दी। इस महीने के अंत में होने वाली इस कवायद में भारतीय सेना Indian Army भी शामिल होने जा रही है।

चीनी रक्षा मंत्रालय Chinese Ministry of Defense ने जानकारी देते हुए कहा है कि, चीनी और रूसी सेनाओं के बीच वार्षिक सहयोग योजना के तहत, चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी Chinese People's Liberation Army (पीएलए) सैन्याभ्यास में भाग लेने के लिए कुछ सैनिकों को रूस भेजेगी। भारत के साथ बेलारूस Belarus, ताजिकिस्तान Tajikistan, मंगोलिया Mongolia और अन्य देश भी सेनाभ्यास में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

वोस्तोक-2022 सैन्याभ्यास में भारतीय सैनिकों की भागीदारी पर भारतीय सेना या रक्षा मंत्रालय Ministry of Defense की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। चीनी रक्षा विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि, पीएलए के सैनिकों का उद्देश्य, सैन्याभ्यास में हिस्सा लेने वाले देशों की सेनाओं के साथ व्यावहारिक और मैत्रीपूर्ण सहयोग practical and friendly cooperation को गहरा करना और दूसरे देश के सैनिकों के साथ रणनीतिक समन्वय को बढ़ाना है।

वहीं, चीन ने स्पष्ट किया है कि इस युद्धाभ्यास का वर्तमान वैश्विक तनाव current global tensions से कोई संबंध नहीं है। इसका उद्देश्य भाग लेने वाले देशों की सेनाओं के साथ प्रायोगिक और मित्रतापूर्ण सहयोग बढ़ाना है।