भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था होगा- दीपक पारेख

Share Us

345
भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था होगा- दीपक पारेख
17 Aug 2022
min read

News Synopsis

एचडीएफसी के चेयरमैन HDFC Chairman ने भारत India को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि अगले कुछ वर्षों में भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था Economy होगा। एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख Deepak Parekh ने कहा कि मैं हाल में जितने भी विदेशी निवेशकों Foreign Investors और अन्य लोगों से भी मिला, सबसे कह रहा हूं कि भारत में अपने 50 साल के कामकाजी जीवन में आज जितना आशावादी हूं, उतना कभी नहीं था। उन्होंने अपनी बात को आगे कहा कि, देश की जीडीपी GDP 1990 की शुरुआत में 300 अरब डॉलर से मामूली ज्यादा थी।

आज यह करीब तीन लाख करोड़ डॉलर है। इस समय वैश्विक विकास Global Development में भारत का योगदान 14 फीसदी है। पीएम नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi ने स्वतंत्रता दिवस Independence Day पर अगले 25 साल में देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। 15 साल में 30 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले हैं। वहीं दूसरी तरफ कहा गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2028-29 तक 5 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच सकती है।

बशर्ते सालाना इसकी विकास दर Growth Rate 9 फीसदी की दर से होती रहे। एक कार्यक्रम में पूर्व आरबीआई गवर्नर डी. सुब्बाराव D.Subbarao ने कहा, पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था Economy को हासिल करने के लिए कई चुनौतियां हैं, जिनसे देश को निपटना होगा।