अगले 30 साल में 30,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था होगा भारत- गोयल

Share Us

277
अगले 30 साल में 30,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था होगा भारत- गोयल
26 Jul 2022
min read

News Synopsis

कोरोना Corona के बाद से दुनियां के कई देशों की जीडीपी GDP में कुछ सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं भारत अगले 30 साल में 30,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। ये कहना है भारत के वाणिज्य मंत्री  Economy commerce minister पीयूष गोयल Piyush Goyal  का।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन FICCI Ladies Organization द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अगले 30 साल में 30,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है। पीयूष गोयल ने आगे कहा कि भारत अपनी मजबूत आर्थिक वृद्धि के बल पर अगले 30 साल में 30,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था होगा।

उन्होंने कहा कि सालाना 8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर के साथ 30,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था Economic के लक्ष्य को देर-सवेर हासिल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत की इस वृद्धि में महिलाओं को भी अहम भूमिका growth women also important role top level निभानी होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शीर्ष स्तर पर हमेशा ही मौके उपलब्ध होंगे।