News In Brief Agriculture
News In Brief Agriculture

भारतीय कृषि उत्पादों की विश्व में बढ़ी मांग

Share Us

412
भारतीय कृषि उत्पादों की विश्व में बढ़ी मांग
23 Apr 2022
7 min read

News Synopsis

लैब टू लैंड स्कीम Lab to Land Scheme के तहत छोटी और मझोली जोत Medium Holding के किसानों को कृषि की आधुनिक प्रौद्योगिकी Modern Technology से जुड़ने और सामूहिक खेती Collective Farming के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे घरेलू कृषि निर्यात Domestic Agriculture Export पौने चार लाख करोड़ रुपये पर पहुंच रहा है। चालू FY 2022-23 में ही इसके साढ़े चार लाख करोड़ को पार कर जाने का अनुमान है। ग्लोबल एग्री कमोडिटी Global Agri Commodity मार्केट में भारत India के लिए बढ़ती संभावनाओं के लाभ को विस्तारित करने पर जोर दिया गया है और सरकार ने इस दिशा में प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। जिससे पांच ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था Economy के लक्ष्य को पाने में कृषि क्षेत्र की भूमिका अहम साबित होगी।

आपको बता दें कि विश्व बाजार World Market  में यूक्रेन Ukraine और रूस Russia से होने वाली खाद्य उत्पादों की परंपरागत सप्लाई लाइन के टूटने का फायदा भारत उठा रहा है। जिससे पड़ोसी एशियाई देशों के साथ अफ्रीकी और यूरोपीय देशों में भारतीय कृषि उत्पादों की मांग बढ़ी है। अगले चार वर्षों के भीतर कृषि उत्पादों के निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य सरकार के द्वारा तय किया गया है। भारत से बासमती चावल आयातकों में खाड़ी देश ईरान Iran सऊदी अरब Saudi Arabia इराक Iraq यूएई UAE कुवैत Kuwait यमन रिपब्लिक Yemen Republic के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका United States US ग्रेट ब्रिटेन Great Britain ओमान Oman और जॉर्डन Jordan प्रमुख हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय Ministry of Commerce and Industry  के अनुसार गैर बासमती चावल सभी कृषि वस्तुओं के बीच सबसे अधिक विदेशी मुद्रा Forex अर्जित करने वाला रहा। आने वाले दिनों में भी इसमें पर्याप्त संभावनाएं हैं। विश्व बाजार में भारत के बफैलो मीट,कपास, ताजा फल और सब्जियों की जबरदस्त मांग है।