IMF का अनुमान 8.2 फीसद रह सकती है भारत की विकास दर
News Synopsis
आईएमएफ IMF ने 2022 में आर्थिक विकास के लिए भारत India की विकास दर 8.2 फीसद रहने का अनुमान जताया है। जबकि रूस Russia की विकास दर निगेटिव में 8.5 फीसद रह सकती है। वहीं चीन China की विकास दर 4.4 फीसद रहने का अनुमान है। अमेरिका USA और ब्रिटेन UK की विकास दर भी कम रहने का अनुमान है। भारत के लिए 2023 के विकास अनुमान में गिरावट आंशिक रूप से यूक्रेन में युद्ध के कारण की वजह से हुई है, जिससे ऊर्जा और भोजन की कीमतों में वृद्धि हुई है और विकास की गति भी धीमी हो गई है।
वहीं IMF ने बताया कि भारत की वृद्धि अपने पड़ोसी देशों के अनुमानों से दोगुनी है। आईएमएफ ने 2022 और 2023 में विश्व की विकास दर 3.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, जो जनवरी के पूर्वानुमान की तुलना में क्रमशः 0.8 और 0.2 प्रतिशत कम है। आईएमएफ की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि रूसी आक्रमण की वजह से इसके बुनियादी ढांचे के विनाश और अन्य देशों में नागरिकों के बड़े पैमाने पर पलायन के कारण यूक्रेन Ukraine की अर्थव्यवस्था 35 फीसदी तक गिर जाएगी। वहीं अमेरिका USA का अनुमान है कि 2022 में विकास दर में 3.7 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जबकि 2023 में 5.7 प्रतिशत की दर से वृद्धि होगी।