News In Brief Auto
News In Brief Auto

Hyundai मई 2026 से कीमतों में 1% तक की बढ़ोतरी करेगी

Share Us

44
Hyundai मई 2026 से कीमतों में 1% तक की बढ़ोतरी करेगी
08 Apr 2026
7 min read

News Synopsis

Hyundai Car Price Hike: हुंडई मोटर ने घोषणा की है, कि वो मई 2026 से अपनी सभी कारों की कीमतों में अधिकतम 1% तक बढ़ोतरी करने जा रही है, कंपनी के मुताबिक ये बढ़ोतरी पूरे पोर्टफोलियो पर लागू होगी, हालांकि अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में बदलाव अलग-अलग हो सकता है।

इनपुट कॉस्ट में लगातार इजाफा हो रहा है।

कंपनी ने बताया कि कीमतों में ये बदलाव बढ़ती लागत के कारण किया जा रहा है, पिछले कुछ समय से इनपुट कॉस्ट में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसका असर ऑटो इंडस्ट्री पर भी पड़ रहा है, हुंडई का कहना है, कि वो हमेशा कोशिश करती है, कि बढ़ती लागत का ज्यादा बोझ ग्राहकों पर न डाला जाए, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में थोड़ा-बहुत असर कीमतों में शामिल करना जरूरी हो गया है।

सालाना आधार पर 8.7% की बढ़ोतरी

बिक्री के आंकड़ों की बात करें तो कंपनी का प्रदर्शन हाल के समय में काफी मजबूत रहा है, वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में हुंडई ने कुल 2,08,275 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो सालाना आधार पर 8.7% की बढ़ोतरी को दिखाता है, खास बात ये रही कि इस दौरान कंपनी ने घरेलू बाजार में अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही बिक्री हासिल की, इस अवधि में भारत में 1,66,578 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 8.5% ज्यादा है।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कंपनी की मजबूत मांग

इसके अलावा कंपनी के निर्यात आंकड़े भी सकारात्मक रहे, चौथी तिमाही में हुंडई ने 41,697 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया, जिसमें 9.4% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई, ये दिखाता है, कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कंपनी की मांग मजबूत बनी हुई है, मासिक सेल के लिहाज से भी मार्च 2026 कंपनी के लिए अच्छा रहा, इस महीने हुंडई ने कुल 69,004 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 2.5% ज्यादा है।

वहीं घरेलू बाजार में मार्च के दौरान 55,064 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो 6.3% की सालाना बढ़ोतरी को दिखाती है, और यह मार्च महीने का अब तक का सबसे बेहतर परफॉर्मेंस भी है, कुल मिलाकर मजबूत बिक्री के बावजूद बढ़ती लागत के दबाव के चलते कंपनी ने कीमतों में मामूली बढ़ोतरी का फैसला लिया है, जिसका असर ग्राहकों पर मई 2026 से देखने को मिलेगा।

मार्च 2026 में हुंडई की बिक्री में SUV मॉडल्स का दबदबा

मार्च 2026 में हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में हुंडई क्रेटा, हुंडई वेन्यू, हुंडई एक्सेंट और हुंडई i20 शामिल रहीं।  इन कारों के दम पर कंपनी ने 12.3% का मार्केट शेयर हासिल किया। कंपनी के पोर्टफोलियो में 15 से ज्यादा मॉडल शामिल हैं। SUV कैटेगरी में क्रेटा, वेन्यू, एक्सेंट और हुंडई अल्काजार शामिल हैं, जबकि हैचबैक में i20 और हुंडई ग्रैंड i10 NIOS प्रमुख हैं।

अप्रैल में पहले ही कई कंपनिया बढ़ा चुकी हैं, दाम

भारत में टाटा, हुंडई, महिंद्रा, टोयोटा और बीएमडब्ल्यू सहित अन्य वाहन निर्माता कंपनियों ने 1 अप्रैल 2026 से कारों की कीमतों में 1% से लेकर 3% तक की बढ़ोतरी कर दी है। कंपनियों ने यह बढ़ोतरी इनपुट लागत में इजाफा, कच्चे माल की ऊंची कीमतें, और कमजोर रुपया को देखते हुए लिया है। इस फैसले से नेक्सॉन, क्रेटा, और फॉर्च्यूनर सहति अन्य पॉपुलर मॉडल महंगे हो चुके हैं।

किन-किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर और क्यों बढ़ रही कीमत?

यह प्राइस हाइक Hyundai की पूरी लाइनअप पर लागू होगी, जिसमें Exter, Verna, Alcazar जैसे मॉडल्स के साथ-साथ Creta Electric और Ioniq 5 जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी शामिल हैं, कंपनी ने कहा कि वह लंबे समय से बढ़ती लागत को खुद झेल रही थी, ताकि ग्राहकों पर ज्यादा बोझ न पड़े, लेकिन अब लागत का दबाव बढ़ने के कारण कीमत बढ़ाना जरूरी हो गया है।

खास बात यह है, कि अलग-अलग वेरिएंट और पावरट्रेन के हिसाब से कीमतों में भी बदलाव अलग-अलग होगा, यानी एंट्री-लेवल और टॉप वेरिएंट्स की कीमतों में फर्क देखने को मिल सकता है।