Honda Vario 160 स्कूटर को इंडोनेशियाई मार्केट में किया गया लॉन्च
News Synopsis
दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी होंडा Honda ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda Vario 160 को इंडोनेशियाई मार्केट Indonesian Market में लांच कर दिया है। इस स्कूटर को दो ट्रिम्स- CBS और डुअल-चैनल ABS में उतारा गया है। जहां पहले मॉडल की बात करें तो RP 25,800,000 (लगभग 1.34 लाख रुपए) कीमत रखी गई है। वहीं दूसरे की कीमत RP 28,500,000 (लगभग 1.48 लाख रुपये) रखी गई है। लेटेस्ट 2022 Honda Vario 160 पहले से मौजूद Vario स्कूटर लाइन-अप में शामिल हो गई है। जिसमें Vario 125 और Vario 150 जैसे मॉडल शामिल हैं। दोनों मॉडल इंडोनेशियाई बाजार में काफी पसंद किए जा रहे हैं। Honda इंडोनेशिया में 2006 से Vario स्कूटर की सेल कर रही है। इस मॉडल को पहले ही कई बार अपडेट किया जा चुका है। लेटेस्ट अपडेट update के साथ Vario ने कॉस्मेटिक के साथ-साथ परफॉरेमेंस cosmetic as well as performance में कई बदलाव किए हैं। इस स्कूटर में काफी शार्प और नुकीला बॉडी डिजाइन edgy body design मिलता है। यह पिछले मॉडल Vario 150 से बड़ा है। आगे की तरफ इसमें LED DRL आइब्रो के साथ एक ऑल-न्यू ट्विन-बीम LED हेडलैंप all-new twin-beam LED headlamp मिलता है जो सामने के एप्रन से ऊपर की ओर फैला है।


