हीरो मोटोकॉर्प ने हॉकी इंडिया लीग के साथ साझेदारी की

Share Us

210
हीरो मोटोकॉर्प ने हॉकी इंडिया लीग के साथ साझेदारी की
16 Dec 2024
7 min read

News Synopsis

हॉकी के डेवलपमेंट के प्रति अपनी कमिटमेंट को मजबूत करते हुए मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प Hero MotoCorp ने 2024-25 से शुरू होने वाले अगले तीन सीजन के लिए हॉकी इंडिया लीग Hockey India League के टाइटल स्पांसर के रूप में समझौता किया हैं।

हीरो मोटोकॉर्प और हॉकी इंडिया लीग के बीच इस स्ट्रेटेजिक अलायन्स का उद्देश्य भारत के सबसे प्रिय खेलों में से एक को पुनर्जीवित करना, इसकी पहुंच का विस्तार करना और उभरती टैलेंट के लिए एक वाइब्रेंट प्लेटफार्म तैयार करना है।

28 दिसंबर 2024 को शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में आठ पुरुष टीमें और पहली बार चार महिला टीमें भाग लेंगी। महिला हॉकी इंडिया लीग की शुरुआत भारतीय हॉकी में एक ऐतिहासिक महत्वपूर्ण कदम है, जो खेलों में महिलाओं के इंक्लूजन और एम्पावरमेंट की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हीरो मोटोकॉर्प के एग्जीक्यूटिव वाईस प्रेजिडेंट संजय भान Sanjay Bhan ने कहा "हीरो मोटोकॉर्प ग्लोबल स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और उनका समर्थन करने के लिए गहराई से प्रतिबद्ध है, जिसमें भारत पर विशेष जोर दिया गया है। हॉकी हमारे दिलों में एक यूनिक स्थान रखती है, जो हमारे देश की रिच खेल विरासत को दर्शाती है। हीरो हॉकी इंडिया लीग सिर्फ एक कम्पटीशन नहीं है, यह खेल के लिए हमारे शेयर जुनून का उत्सव है, भविष्य के एथलीटों के लिए प्रेरणा है, और समुदायों को एकजुट करने वाला है। हम भाग लेने वाली सभी टीमों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हैं।"

हॉकी इंडिया लीग गवर्निंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा "हीरो मोटोकॉर्प हमेशा से भारतीय खेलों को समर्थन देने में अग्रणी रहा है, और हीरो हॉकी इंडिया लीग के साथ उनका सहयोग इस टूर्नामेंट के महत्व को और बढ़ाएगा। उनके टाइटल स्पॉन्सरशिप के साथ हमें विश्वास है, कि हीरो हॉकी इंडिया लीग नई ऊंचाइयों को छुएगा और खिलाड़ियों और प्रशंसकों को समान रूप से प्रेरित करेगा। हम मिलकर इस लीग को #IndiaKaGame के रूप में हॉकी का सच्चा उत्सव बनाना चाहते हैं।"

एचआईएल गवर्निंग कमेटी के मेंबर भोला नाथ सिंह ने कहा "हीरो मोटोकॉर्प की साझेदारी हॉकी इंडिया लीग की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है। उनके समर्थन से न केवल लीग की दृश्यता बढ़ेगी, बल्कि भारत में हॉकी की एक यूनिफाइड फाॅर्स के रूप में छवि भी मजबूत होगी।"

हीरो हॉकी इंडिया लीग टेलीविजन, डिजिटल चैनलों और रेडियो सहित कई तरह के प्लेटफॉर्म के माध्यम से फैंस को लुभाने के लिए तैयार है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ऑडियंस हर रोमांचक मैच और पल से जुड़े रहें। हीरो मोटोकॉर्प के समर्थन से लीग का उद्देश्य खेल को बढ़ावा देना, खिलाड़ियों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करना और ग्लोबल स्टेज पर भारत की हॉकी टैलेंट को उजागर करना है।