News In Brief Auto
News In Brief Auto

फरवरी महीने में हीरो और होंडा की बिक्री घटी

Share Us

423
फरवरी महीने में हीरो और होंडा की बिक्री घटी
02 Mar 2022
6 min read

News Synopsis

भारत की दिग्गज टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर Two Wheeler Manufacturer होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया Honda Motorcycle And Scooter India कंपनी की कुल बिक्री फरवरी 2022 में 29 फीसदी घटकर 3,12,621 यूनिट रही है। जबकि, कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने फरवरी 2021 में कुल 4,42,696 वाहनों की बिक्री की थी। होंडा ने घरेलू बिक्री Domestic Sale भी पिछले महीने 31 फीसदी घटकर 2,85,677 यूनिट रही, जो इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में 4,11,622 यूनिट रही थी। जबकि, होंडा मोटरसाइकल ने फरवरी 2022 के दौरान 26,944 यूनिट्स का निर्यात Export किया है। साथ ही हीरो मोटोकॉर्प Hero MotoCorp की बिक्री भी फरवरी 2022 में 29 फीसदी घटकर 3,58,254 यूनिट रही है। हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में बताया कि, कंपनी ने 2021 में इसी महीने में 5,05,467 यूनिट बेची थी। कंपनी की घरेलू बिक्री भी फरवरी 2022 के दौरान 31.57 फीसदी घटकर 3,31,462 यूनिट रही है, जो फरवरी 2021 में 4,84,433 यूनिट रही थी। हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले महीने 3,38,454 मोटरसाइकल बेचीं जबकि इससे 2021 के इसी महीने में कंपनी ने 4,63,723 यूनिट बेची थी।