आपने 2.5 करोड़ साल पुरानी चील का जीवाश्म देखा ?

Share Us

4624
आपने 2.5 करोड़ साल पुरानी चील का जीवाश्म देखा ?
29 Sep 2021
1 min read

News Synopsis

आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने 2.5 करोड़ साल पुराना चील का एक दुर्लभ जीवाश्म खोज निकालने की पुष्टि की है। बताया जाता है कि इस तरह के पक्षी पहले दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में रहा करते थे। इस जीवाश्म की दुर्लभ प्रजाति के बारे में हिस्ट्री बायोलॉजी जनरल द्वारा बताया गया है कि इस प्रजाति का नाम आर्किहेरेक्स सिल्वेस्ट्रीस है। यह एक अनोखी प्रजाति मानी जाती थी जिसके करीब 6 इंच लंबे पंजे हुआ करते थे। रिसर्च के मुताबिक यह प्राचीन पक्षी वेज टेल्ट ईगल (चील) प्रजाति से थोड़ा छोटा हुआ करता था। ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों की इस खोज को लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब देखना यह है कि इस तरह की खोज के बाद इस दुर्लभ जीवाश्म को लेकर क्या कुछ नया सामने आता है।