हरभजन सिंह ने कमाई डॉक्टरेट की उपाधि
809
08 Oct 2021
2 min read
News Synopsis
मेहनत का फल आज नहीं तो कल मिलता ही है। यह कथन भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह के मामले में बिल्कुल सही साबित होती है, जिन्हें हाल ही में फ्रांस के एक प्रख्यात विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की उपाधि से नवाज़ा है। हरभजन सिंह भारतीय क्रिकेट टीम में एक मंझे हुए स्पिनर के तौर पर पहचाने जाते हैं। इनकी गेंदबाजी ने 2011 के विश्व कप में भी भारत को जीत दिलाने में अपना योगदान दिया था। फ्रांस के विश्वविद्यालय द्वारा हरभजन सिंह को यह सम्मान देने से प्रत्येक भारतीय गौरवान्वित है। इस उपाधि को पाने के बाद, यह सम्मान प्रत्येक देशवासी का है, ऐसा कहना है हरभजन सिंह का।


