महिंद्रा के एसयूवी सेगमेंट में 79 फीसदी की वृद्धि, थार की रही डिमांड

News Synopsis
भारत की बड़ी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने फरवरी महीने में अपनी गाड़ियों की जबरदस्त बिक्री Strong Sales की है। कंपनी की गाड़ियों में थार की डिमांड Thar Demand ज्यादा रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा Mahindra & Mahindra ने फरवरी 2022 में अपने वाहनों की बिक्री के आंकड़े Sales Figures जारी किये हैं। फरवरी में कंपनी की कुल ऑटो बिक्री Total Auto Sales 54,455 गाड़ियों की रही है। यूटिलिटी व्हीकल्स सेगमेंट Utility Vehicles Segment में, महिंद्रा ने फरवरी 2022 में 27,551 वाहन सेल किए हैं। जबकि, पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट Passenger Vehicle Segment में कंपनी ने 27,663 गाड़ियां बेची हैं। महिंद्रा ने एसयूवी सेगमेंट SUV Segment में 79 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है, जो ब्रांड के हिसाब से अब तक की सबसे ज्यादा एक महीने में दर्ज हुई बिक्री है। थार और एक्सयूवी 700 XUV700 ने बिक्री में जबरदस्त बढोतरी की है। वहीं, इन दोनों गााड़ियों का वेटिंग पीरियड Waiting Period भी कई महीनों का है। कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट Commercial Vehicle Segment में महिंद्रा ने फरवरी 2022 में 119 फीसदी की वृद्धि के साथ 20166 गाड़ियां सेल की हैं।